Viral Video: गधे की ट्रिक देखकर लोग हैरान, हर कोई कह रहा- अब किसी को गधा न कहना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2021, 10:17 AM IST

गधे को मेहनती तो समझा जाता है, पर यह भी कहा जाता है कि उसके पास दिमाग नहीं होता। लेकिन एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसके बाद आप गुस्‍से में किसी को भी गधा कहना भूल जाएंगे।

Viral Video: गधे की ट्रिक देखकर लोग हैरान, हर कोई कह रहा- अब किसी को गधा न कहना
Photo Credit: Twitter

नई दिल्‍ली : गधे को लेकर एक आम धारणा है कि वह बोझ तो बहुत ढोता है, पर उसकी समझ कम होती है। यही वजह है कि लोग अक्‍सर गुस्‍से में एक-दूसरे को गधा कह देते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो इस पुरानी धारणा को खत्‍म करता है। वीडियो देख आप भी कहेंगे कि गधे नासमझ नहीं, बल्कि बड़े समझदार होते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कई गधों को बाड़ में जाने की कोशिश करते देखा जा रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि जहां गधे खड़े हैं, वहां लकड़ी से रुकावट भी लगाई गई है, जिसकी वजह से गधे उस पार नहीं पहुंच पाते। ऐसे में एक गधे को आइडिया सूझता है और फिर सबका काम आसान हो जाता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पीछे खड़ा एक गधा अपने मुंह से लकड़ी को निकालकर उसे गिरा देता है, जिसके बाद रास्‍ता इतना खुल जाता है कि गधे आसानी से भीतर जा सकें। यह वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है, जो गधे की ट्रिक देखकर हैरान हो रहे हैं। 

इस वीडियो को खूब लाइक्‍स और कमेंट्स मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसे अब तक 84 हजार व्‍यूज मिल चुके हैं तो 3 हजार से ज्‍यदा लोगों ने लाइक किया है। इसे 500 से अधिक रिट्वीट भी किया जा चुका है। सबकी तकरीबन एक जैसी प्रतिक्रिया ही है कि भई, अब किसी को गधा मत कहना।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!