VIDEO: बिन बुलाए मेहमान...पार्टी में अचानक पहुंच गई खूंखार शेरनी, जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ा शख्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2022, 12:40 PM IST

Viral Video: एक खूंखार शेरनी पार्टी में पहुंचकर एक शख्स के पीछे पड़ गई। खुद को बचाने के लिए शख्स पेड़ पर चढ़ गया, फिर जो हुआ उसे देखकर लोग दंग रह गए।

VIDEO: बिन बुलाए मेहमान...पार्टी में अचानक पहुंच गई खूंखार शेरनी, जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ा शख्स
Photo Credit: Instagram

Lion Viral Video: सोशल मीडिया पर अगर आप एक्टिव हैं, तो आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी जिनपर कई बार यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामलों को देखकर तो लोग भौचक्के रह जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है, जिसमें एक शेरनी अचानक पार्टी में पहुंच गई और एक शख्स के पीछे पड़ गई। इसके बाद जो हुआ उसे देखकर किसी को यकीन नहीं हो रहा था। आलम ये है कि यह वीडियो (Trending Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

जरा सोचिए, आपकी शानदारी पार्टी चल रही है और अचानक बिन बुलाए कोई मेहमान पहुंच जाए तो आपका क्या रिएक्शन होगा? जाहिर सी बात है मूड ऑफ हो जाएगा। ऐसे में अगर कोई खतरनाक जानवर आपकी पार्टी में आ जाए तो बवाल मच जाएगा। एक पार्टी में कुछ ऐसा ही हुआ। वीडियो (Shocking Video) में आप देख सकते हैं रंगीन पार्टी चल रही है अचानक इस पार्टी में एक खूंखार शेरनी आ धमकती है। शेरनी को देखकर लोगों की हालत खराब हो गई। वहीं, शेरनी से बचने के लिए एक शख्स तो पेड़ पर चढ़ गया। लेकिन, शेरनी शख्स के पीछे हाथ धोकर पड़ गई। शख्स के पीछे-पीछे शेरनी भी पेड़ पर चढ़ने लगती है। देखें वीडियो...

शख्स के पीछे हाथ धोकर पड़ी शेरनी...

शेरनी से बचने के लिए शख्स हर हथकंडे अपनाता है। वीडियो देखकर आप भी जरूर हैरान हो गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'lions.habitat' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, ढाई लाख लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि शेरनी को भी पार्टी करनी है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि शेरनी ने तो पूरा माहौल ही बिगाड़ दिया। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!