Viral Video:स्कूटी समेत पति-पत्नी गिर गए सड़क के गड्ढे में, अलीगढ़ की सीसीटीवी फुटेज हो रही 'वायरल'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 19, 2022, 09:11 AM IST

   scooty riding couple fell in a road pit: अलीगढ़ में एक स्कूटी सवार कपल सड़क पर भरे पानी के बीच वहां एक गड्ढे में जा गिरा, इस घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है।

Viral Video:स्कूटी समेत पति-पत्नी गिर गए सड़क के गड्ढे में, अलीगढ़ की सीसीटीवी फुटेज हो रही 'वायरल'

Road Pit Aligarh Viral Video: बारिश के पानी के जलजमाव के चलते एक कपल स्कूटी समेत सड़क के एक गड्डे में जा गिरा जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आय़ा है जो खासा वायरल हो रहा है, घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है जहां बारिश के बाद जलजमाव के चलते सड़क पर एक बड़ा गड्डा पानी में छिप गया जिसके चलते वहां से गुजर रहे एक दंपत्ति मय स्कूटी के उस गड्डे में गिर गए।

बताया जा रहा है कि अलीगढ़ में किशनपुर के पास शनिवार को हुई बारिश में पुलिस का एक सिपाही अपनी पत्नी को स्कूटी पर बैठाकर दवाई दिलाने ले जा रहा था कि रास्ते में ये हादसा पेश आ गया।

और वो सड़क के गड्डे में गिर गए, इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने इन दोनों को बमुश्किल नाले से बाहर निकाला, इस घटना के बाद घायल कपल को चोटों का इलाज कराने अस्पताल ले जाया गया।

वहीं ये पूरा वाकया CCTV में कैद हो गया है, आप भी देखें ये वीडियो-

बारिश का पानी भरने के कारण सड़क के किनारे मौजूद खुला नाला नहीं देख पाने के कारण ये घटना सामने आई है, सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि स्कूटी सवार ने जैसे ही स्कूटी मोड़ी उसकी स्कूटी गहरे नाले में चली गई। सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!