Viral: फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली देसी दादी को देखकर दंग रह गए लोग, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2022, 04:56 PM IST

Desi Dadi Viral Video: जिस उम्र में लोग उठ-बैठ नहीं सकते, सही से बोल नहीं सकते। उस उम्र में एक देसी दादी ने फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर सबको चौंका दिया है। लोगों को दादी का अंदाज इतना अच्छा लग रहा है कि वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

Viral: फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाली देसी दादी को देखकर दंग रह गए लोग, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
Photo Credit: Twitter

Desi Dadi English Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना हजारों वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो तो देखते ही लोगों के बीच छा जाते हैं और जमकर वायरल (Viral Video) होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, कुछ वीडियो काफी क्यूट भी होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इसी कड़ी में एक देसी दासी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो जिस अंदाज में अंग्रेजी बोल रही हैं उसने सबको चौंक दिया है। आलम ये है कि लोग बुजुर्ग महिला की तारीफ करते नहीं थक रहे। 

जिस उम्र में लोग उठ-बैठ नहीं सकते, सही से बोल नहीं सकते। उस उम्र में एक देसी दादी ने फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर सबको चौंका दिया है। लोगों को दादी का अंदाज इतना अच्छा लग रहा है कि वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। वायरल वीडियो में आप भी देख सकते हैं एक शख्स दादी के साथ बैठा हुआ है। युवक फलों, सब्जियों, जानवरों के नाम कश्मीरी भाषा में बोल रहा है और दादी उसे अंग्रेजी में बोल रही हैं। पहली बार में तो दादी थोड़ी फंसती है। लेकिन, उसके बाद फटाफट जवाब देने लगती हैं। इतना ही नहीं इस दौरान दादी का कॉन्फिडेंस देखने लायक है। 

सोशल मीडिया पर छाई देसी दादी

वीडियो देखकर पता चलता है कि यह कश्मीर का मामला है और किसी ग्रामीण इलाके में इसे शूट किया गया है। अब यह वीडियो फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, व्हाट्सअप पर जमकर शेयर हो रहे हैं। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अब तक लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और दादी की सराहना करते हुए इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Sleet_Shah' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 70 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!