VIDEO: पति को पीछे बैठाकर अम्मा ने धांसू अंदाज में चलाई बाइक, स्वैग पर फिदा हुए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2022, 10:09 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर देसी अम्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पति को पीछे बिठाकर बाइक चला रही है। अम्मा का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।

VIDEO: पति को पीछे बैठाकर अम्मा ने धांसू अंदाज में चलाई बाइक, स्वैग पर फिदा हुए लोग
Photo Credit: Instagram

Desi Aunty Bike Ride Video: बहुत पुरानी कहावत है जिंदगी जीना है तो जिंदादिली के साथ जिओ। कुछ लोग तो पूरी जिंदगी इसी फॉर्मूले के साथ जीते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगें। इसी कड़ी में एक और ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर यकीनन आपका दिन बन जाएगा। क्योंकि, बुजुर्ग कपल जिस अंदाज में अपनी जिंदगी जी रहे हैं उसने लोगों का दिल जीत लिया है और यूजर्स बार-बार इस मजेदार वीडियो को देख रहे हैं। 

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में एक बुजुर्ग महिला धांसू अंदाज में बाइक चला रही है और उनका पति पीछे बैठे हुए है। वीडियो मे आप देख सकते हैं किस तरह महिला बाइक राइड पर निकली हुई है। बड़े ही मस्त अंदाज में वो बाइक चला रही है। वहीं, महिला का पति भी आराम से पीछे बैठे हुए है। सबसे बड़ी बात ये है कि इतनी उम्र के बावजूद बुजुर्ग महिला कॉन्फिडेंस में लग रही है और जिंदादिली के साथ अपनी जिंदगी जी रही है। जिसने भी महिला का ये अंदाज देखा वो देखता रह गया। तो आप भी पहले इस मजेदार वीडियोको देखें... 

देसी अम्मा ने बनाया माहौल

अब ये वीडियो (Aunty Viral Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग मजे के साथ इस वीडियो को देख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'the_aspiring_seed' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ लिखा गया है, 'कपल गोल्स'। आलम ये है कि इस वीडियो को लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, करीब चार लाख लोग इस वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, कई लोग कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो किसी का कहना है कि ऐसा नजारा रेयर ही देखने को मिलता है। जबकि, कुछ का कहना है कि आंटी का धांसू स्वैग है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!