अपने पहनावे पर ट्रोल हो गई नर्स, आए जब अजब-गजब कमेंट्स तो बोली- 'मेरा फिगर ही ऐसा है'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 02:57 PM IST

Ajab Gajab News: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नर्स छाई हुई। ड्रेस को लेकर उसे जमकर ट्रोल कर रहे हैं और तस्वीर पर काफी भद्दे-भद्दे कमेंट्स भी कर रहे हैं।

अपने पहनावे पर ट्रोल हो गई नर्स, आए जब अजब-गजब कमेंट्स तो बोली- 'मेरा फिगर ही ऐसा है'

Ajab Gajab News: दुनिया में हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वो खूबसूरत और आकर्षक दिखे। कुछ लोग नेचुरली खूबसूरत होते हैं, तो कुछ लोग इसके लिए अपनी बॉडी पर काफी पैसे भी खर्च करते हैं। लेकिन, इन दिनों एक नर्स अपनी बॉडी को लेकर काफी सुर्खियों मे है। उसे देखकर ऐसा लगता है जैसे उसने सर्जरी करवाई है। लोगों ने उसे सोशल मीडिया (Social media) पर जमकर ट्रोल कर दिया, जिसके बाद उसने कहा कि मेरा फिगर ही ऐसा है। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

अमेरिका (America) के टेक्सास (Texas) की रहने वाली 22 वर्षीय इस नर्स का नाम एरिका डियाज है। ग्रेजुएशन के बाद इसने बतौर नर्स का काम शुरू किया। सबकुछ नॉर्मल चल रहा था। लेकिन, जब वो नर्स की यूनिफॉर्म में हॉस्पिटल पहुंची तो लोगों के निशाने पर आ गई। लोगों को लगता है कि वो अश्लील है। इतना ही नहीं इसे लेकर परिजन भी उसे टारगेट करते हैं। उसने सोशल मीडिया पर अपने कई वीडियो अपलोड किए। जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं उसकी तस्वीरों पर लोगों ने काफी भद्दे कमेंट भी किए। कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि उसने सर्जरी करवाई है। 

लोगों के कमेंट्स परेशान हुई नर्स

वहीं, अब उसने लोगों को जवाब देना शुरू कर दिया है। एरिका का कहना है कि उसने कोई सर्जरी नहीं करवाई है बल्कि उसका फिगर नेचुरल है। उसका कहना है कि मुझे फेमस होने का कोई शौक नहीं है। लेकिन, लोग मुझे अक्सर ताना मारते रहते हैं और मेरे ऊपर काफी भद्दे-भद्दे कमेंट करते हैं। उसने यहां तक कहा कि मेरी पढ़ाई भी चल रही है और मैं जॉब भी कर रही हूं। लिहाजा, मुझे काफी स्ट्रगल करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इन सबके बीच लोगों के कमेंट्स मुझे काफी परेशान कर रहे हैं। उसने कहा कि मुझे ऊपर वाला ने ही ऐसा बनाया है तो मैं क्या करूं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!