अचानक महिला को पेट में उठा दर्द, टॉयलेट जाने पर ऐसी सच्चाई आई सामने, पूरी जिंदगी बदल गई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 02:05 PM IST

Ajab Gajab News: एक ट्रेनी फ्लाइट अटेंडेंट के साथ अजीबोगरी घटना घटी। अचानक उसे पेट में दर्द उठा और वो टॉयलेट गई। लेकिन, टॉयलेट में उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

अचानक महिला को पेट में उठा दर्द, टॉयलेट जाने पर ऐसी सच्चाई आई सामने, पूरी जिंदगी बदल गई

Ajab Gajab News: इस दुनिया में आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? एक ट्रेनी एयरहोस्टेस ने अपने बारे में कुछ ऐसा ही खुलासा किया है, जिसके बारे में जानकर लोग दंग रह गए। एयरहोस्टेस ने बताया अचानक उसके पेट में दर्द उठा और जब वो टॉयलेट गई तो उसने एक बच्ची को जन्म दिया। हैरानी की बात ये है कि प्रेग्नेंसी को लेकर एयरहोस्टेस को कोई जानकारी नहीं थी। इतना ही नहीं उसके पीरियड भी आ रहे थे और प्रेग्नेंसी टेस्ट भी निगेटिव आए थे। ये बात सुनकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे और उसपर यकीन नहीं हो रहा होगा। लेकिन, यह सच है। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

इस ट्रेनी फ्लाइट अटेंडेंड का नाम लूसी जोन्स है और उसकी उम्र 22 साल है। ब्रिटेन की रहने वाली लूसी ने बताया कि पिछले महीने उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन, वो हैरान गई क्योंकि उसे पता नहीं था कि वो प्रेग्नेंट है। लूसी ने बताया कि वो प्रेग्नेंट है उसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं थी। कुछ समय पहले तक प्रेग्नेंसी टेस्ट निगेटिव आए थे और वो गर्भनिरोध गोली का भी इस्तेमाल किया था। इसके अलावा एयरलाइनंस की जांच में भी उसे फिट टू फ्लाई घोषित किया गया था।

फ्लाइट अटेंडेंट का चौंकाने वाला खुलासा

लूसी जोन्स ने दावा किया कि प्रेग्नेंसी के दौरान वो तकरीबन 10 से15 बार क्लब गई, शराब पी और कई पार्टियां भी अटेंड की थीं। लूसी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उसे एक रात पहले तक मामूली पीठ और पेट में दर्द हुआ था। उसे लगा कि उसे टॉयलेट जाने की जरूरत है। जैसे ही वो टॉयलेट गई उसने एक बच्ची को जन्म दे दिया। बच्ची को देखकर वो दंग रह गई। उसने बिना देरी किए एंबुलेंस को कॉल किया। लूसी की बच्ची पूरी तरह से फिट है और अब वो चार महीने की हो चुकी है। जिसे भी इस सच्चाई के बारे में जानकारी मिली वो दंग रह गया।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!