शादी के खाने में मटन ना होने से गुस्साया दूल्हा मंडप से भागा, कुछ घंटों के भीतर ही रचाई दूसरी लड़की संग शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2021, 03:56 PM IST

no mutton in marriage: ओडिशा में एक शादी में दूल्हा मंडप छोड़कर भाग गया बताते हैं कि शादी में मटन ना होने से बराती गुस्सा गए थे जिसके बाद दूल्हे ने ये कदम उठाया।

शादी के खाने में मटन ना होने से गुस्साया दूल्हा मंडप से भागा, कुछ घंटों के भीतर ही रचाई दूसरी लड़की संग शादी

नई दिल्ली: हर बेटी के घरवालों का अरमान होता है कि वो अपनी बेची का ब्याह धूमधाम से करे और इसके लिए वो अपने जीवन भर की कमाई बेटी के ब्याह पर खर्च करने में भी गुरेज नहीं करते हैं, लेकिन कई बार स्थिति थोड़ी जुदा हो जाती है ओडिशा में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक शादी में मटन का इंतजाम ना होने से बराती गुस्सा गए, इसके बाद दूल्हे का भी मिजाज बिगड़ गया और वो भी मंडप से गायब हो गया।

मामला ओडिशा के जाजपुर का बताया जा रहा है कि बारात लड़की वालों के घर पहुंची और धूमधाम से वहां उनका स्वागत किया गया, शादी की रस्में चल रही थीं, इस बीच बारातियों को पता चला कि खाने में मटन नहीं बना है तो वो नाराज होने लगे और लड़की के घरवालों पर अपना गुस्सा निकालने लगे।

बारातियों का कहना था कि खाने में मटन की डिमांड पहले से ही रखी गई थी वहीं मामला जब दूल्हे की जानकारी में आया तो उसके तेवर भी आसमान पर चढ़ गए और वो भी बरातियों के सुर में सुर मिलाने लगा और खाने में मटन नहीं होने से भड़क गया।

दूल्हे ने उसी रात एक दूसरी लड़की से शादी कर ली

दूल्हे ने गुस्सा कर शादी करने से ही इनकार कर दिया इस बीच लड़की वालों के काफी समझाने-बुझाने की कोशिश के बीच लड़का अपने एक रिश्तेदार के साथ उसके गांव चला गया और अपने रिश्तेदार के घर ही रुका बताते हैं कि इसके बाद दूल्हे ने उसी रात एक दूसरी लड़की से शादी कर ली, पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है अगर शिकायत की जाएगी तो कार्रवाई जरूर की जाएगी ये मामला खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!