Mahakal Mandir Dance Video:लड़की ने 'महाकाल मंदिर' में बनाया डांस वीडियो, मचा बवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 10, 2021, 07:30 PM IST

Mahakal Mandir Dance Video:उज्जैन के महाकाल मंदिर में एक लड़की के डांस का वीडियो वायरल हो गया है, उसने मंदिर परिसर में फिल्मी गाने पर वीडियो शूट किया था जिसे लेकर लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Mahakal Mandir Dance Video:लड़की ने 'महाकाल मंदिर' में बनाया डांस वीडियो, मचा बवाल

Mahakal Mandir Girls Dance Video: उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में एक लड़की का फिल्मी गाने पर बनाया गया वीडियो वायरल हो गया, महिला ने मंदिर के अंदर का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था, वीडियो में उन्होंने फिल्मी गाने 'रग-रग में इस तरह तू समाने लगा' की मिक्सिंग कर दी और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है, उनका कहना है कि मंदिर में इस तरह के डांस करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए, बताया जा रहा है कि यह वीडियो महाकाल ज्योतिर्लिंग के ठीक ऊपर बने ओंकारेश्वर मंदिर के पास बने पिलरों पर फिल्माया गया है।

मनीषा रोशन नाम की लड़की ने महाकाल मंदिर में एक वीडियो शूट किया वीडियो में वो फिल्मी गाने 'रग-रग में इस तरह तू समाने लगा' पर डांस करती नजर आ रही है, इस वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने और लोगों ने आपत्ति जताई है उनका कहना है कि मंदिर में इस तरह के डांस करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

हालांकि विवाद बढ़ने के बाद मनीषा ने दोनों वीडियो डिलीट कर दिए गए वहीं मनीषा ने अब माफी मांगते हुए वीडियो जारी किया है इसमें उन्होंने कहा है कि महाकाल मंदिर में बनाए गए वीडियो से किसी संगठन या व्यक्ति को ठेस पहुंची हो तो माफी मांगती हूं।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!