VIDEO: जान पर खेलकर शख्स ने कुएं से कोबरा को निकाला बाहर, देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2022, 11:25 AM IST

Snake Viral Video: नासिक से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग दंग हैं। क्योंकि, इस वीडियो में बिना सुरक्षा के कुछ लोग कोबरा सांप का रेस्क्यू कर रहे हैं।

VIDEO: जान पर खेलकर शख्स ने कुएं से कोबरा को निकाला बाहर, देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई
Photo Credit: Twitter

Snake Viral Video: सांप का नाम सुनते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है। कई बार तो लोग उसे देखते ही भाग खड़े होते हैं। वहीं, बात जब कोबरा सांप (Cobra Viral Video) की हो तो फिर क्या कहना? सपने में भी लोग इस सांप के बारे में नहीं सोचते। क्योंकि, काफी तेजी से में वो इंसान को अपना शिकार बना लेता है। इसकी गिनती दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में होती है। इसके बावजूद कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें इनसे डर नहीं लगता। इतना ही नहीं बड़े शौक से कई बार लोग कोबरा की जान भी बचाते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कोबरा सांप को बचा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद तो कई लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। 

जिस सांप को देखकर लोग दुम दबाकर भाग खड़े होते हैं। उसी सांप (Snake Video) को एक शख्स बड़े मजे से रेस्क्यू कर रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह कोबरा सांप कुएं में गिर गया होता है। वहीं, एक शख्स उस कोबरा सांप को कुएं से बाहर निकाल रहा है। वो भी अपनी जान की परवाह किए बगैर। बताया जा रहा है कि यह चौंकाने वाला वीडियो महाराष्ट्र के नासिक का है। कुछ लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए इस कोबरा को कुएं से बाहर निकाला।  

दिल थामकर देखें वीडियो

रिपोर्ट के अनुसार, एक गैर-सरकारी वन्यजीव अनुसंधान संगठन के स्वयंसेवकों ने इस कोबरा को रेस्क्यू किया। लोह के औजार से उसे बाहर निकाला गया। सांप भी बड़े आराम से उसमें लिपटा हुआ है। इस वीडियो को न्यूज एजेंसी ANI ने शेयर किया है। हैरानी की बात ये है कि रेस्क्यू के दौरान शख्स ने किसी तरह का प्रोटेक्शन गियर नहीं पहन रखा है। कुछ लोगों का कहना है कि यह खतरनाक भी हो सकता था। क्योंकि, कई बार इस तरह के मामले में कोबरा लोगों पर हमला भी कर चुका है। इस वीडियो को अब तक 33 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!