VIDEO: तेंदुए का शिकार करने के लिए पेड़ पर चढ़ा ब्लैक पैंथर, फिर जो हुआ वो काफी मजेदार है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2022, 06:16 PM IST

Animal Viral Video: तेंदुआ को देखकर एक ब्लैक पैंथर बेकाबू हो गया और शिकार करने के लिए झट से पेड़ पर चढ़ गया। लेकिन, पलक झपकते ही नीचे भी उतर गया।

VIDEO: तेंदुए का शिकार करने के लिए पेड़ पर चढ़ा ब्लैक पैंथर, फिर जो हुआ वो काफी मजेदार है
Photo Credit: Twitter

Black Panther And Leopard Video: सोशल मीडिया (Socail Media) पर रोजाना जानवरों के भी कई वीडियो (Video) शेयर होते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है। क्योंकि, जिस तरह से एक तेंदुए का शिकार करने के लिए ब्लैक पैंथर पेड़ पर चढ़ा उसे देखकर लोग दंग रह गए। अब यह चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

कई लोगों को जंगलों से काफी प्यार होता है। ऐसे लोग वाइल्ड एनिमल से जुड़े वीडियो शेयर करते रहते हैं। जिसमें जानवरों का प्यार से लेकर जानवरों की लड़ाई तक शामिल होते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं तेंदुए का शिकार करने के लिए एक ब्लैक पैंथर किस तरह बेकरार है। जंगल सफारी के दौरान कई लोग वहां मौजूद हैं। तभी एक काला पैंथर दौड़कर आता है और सीधे पेड़ पर चढ़ने लगता है। काफी तेजी में ब्लैक पैंथर पेड़ पर चढ़ता है और सीधे तेंदुए के पास पहुंच जाता है। लेकिन, तेंदुआ तो तेंदुआ है। जैसे ही वो सामने आता है और हमले करने की कोशिश करता बेचारा ब्लैक पैंथर दुम दबाकर नीचे भाग जाता है। देखें वीडियो...

दिल थामकर देखें वीडियो...

तो देखा जितनी तेजी में ब्लैक पैंथर पेड़ पर चढ़ा था, उतनी ही तेजी से नीचे भी उतर गया। इस तरह का वीडियो विरलय ही देखने को मिलता है। लिहाजा, यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@GuptaIfs' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 18 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 11 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोगों को जहां ये वीडियो मजेदार लग रहा है, वहीं कुछ लोग इसे देखकर हैरान भी हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!