पत्नी से बोला पति-काट दे महिला गार्ड की गर्दन, जानें क्या है ये सारा माजरा, राजस्थान से सामने आया Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2022, 11:24 PM IST

राजस्थान के कोटा शहर से एक महिला सुरक्षा गार्ड पर पेपर कटर से पति के उकसाने पर पत्नी ने जानलेवा हमले का किया प्रयास, इस घटना का वीडियो सामने आया है।

पत्नी से बोला पति-काट दे महिला गार्ड की गर्दन, जानें क्या है ये सारा माजरा, राजस्थान से सामने आया Video

नई दिल्ली: राजस्थान के कोटा शहर के गुमानपुरा थाना इलाके में आकाश मॉल के यहाँ महिला सुरक्षा गार्ड और एक अन्य महिला के बीच जबरदस्त झगड़ा का हुआ। महिला का पति, पत्नी बोला, सुरक्षा गार्ड की गर्दन काट दें, जिसकी पत्नी के हाथ में धारदार पेपर कटर था। घटना का वीडियो अब सामने आया। दोनों के बीच हाथापाई हो रही हैं। 

महिला सुरक्षा गार्ड पर पेपर कटर से जानलेवा हमला करने का प्रयास कर रही हैं। एक आदमी जो झगड़ा करने वाली महिला का पति हैं वह पत्नी को जानलेवा हमले के लिए उकसा रहा हैं, ये वीडियो 7-8 दिन पुराना है।

गुमानपुरा थाना प्रभारी लखन मीणा ने कहा, गजेंद्र सिंह नाम का व्यक्ति आकाश मॉल में ई-मित्र केंद्र चलाता था। गजेंद्र अपनी पत्नी के साथ मॉल आया था।

गजेंद्र की पत्नी की महिला सुरक्षा गार्ड से झगड़ा हुआ। महिला ने गार्ड को अंगुली दिखाई। गार्ड ने चप्पल उतारी। झगड़ा हुआ ओर हाथापाई में बदल गया। जानलेवा हमले तक का प्रयास हुआ।

गजेंद्र पत्नी से बार-बार बोला महिला गार्ड की गर्दन काट दे, वीडियो में ये स्पष्ट सुनाई पड़ रहा हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। गुमानपुरा थाना प्रभारी लखन मीणा ने कहा दोनों पति-पत्नी को पुलिस ने धारा 151 में बंद किया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!