Russia Ukraine Crisis: बच्ची की दर्दनाक हालत देखकर कांप गए डाक्टर, कहा- 'इसे पुतिन को जरूर दिखाना'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 28, 2022, 12:31 PM IST

Russia Ukraine Crisis: हमले की एक ऐसी तस्वीर सामने आई हैं, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। बच्ची की हालत देखकर डॉक्टर्स भी रोने लगे।

Russia Ukraine Crisis: बच्ची की दर्दनाक हालत देखकर कांप गए डाक्टर, कहा- 'इसे पुतिन को जरूर दिखाना'
Photo Credit: AP

Russia Ukraine Crisis: रूस और यूक्रेन के बीच जंग लगातार जारी है। इस लड़ाई में अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। जान गंवाने वालों में बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, काफी लोग जख्मी भी हैं। इस युद्ध को लेकर अब तक कई दर्दनाक तस्वीरें सामने आ चुकी हैं और वीडियो वायरल हो चुके हैं। वहीं, एक और दिलदहलाने वाली तस्वीर सामने आई है। जिसे देखकर कोई भी शॉक्ड हो जाएगा। क्योंकि, इस तस्वीर में एक बच्ची है जो हमले में बुरी तरह जख्मी हो गई है। लड़की हालत देखकर डॉक्टर्स भी रोने लगे और कहा कि इसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जरूर दिखाना। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला...

गौरतलब है कि विगत 24 फरवरी से रूस यूक्रेन पर लगातार हमला कर रहा है। यूक्रेन के मारियुपोल शहर के पास भी रूस ने बमबारी की। इस हमले में एक छह साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची के सिर पर गंभीर चोटें थी और लगातार खून निकल रहा था। कपड़े भी खून सने थे। लड़की के पिता उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे। नजारा काफी गमगीन था और बच्ची का हालत देखकर डॉक्टर्स भी दंग रह गए। उसे बचाने की लगातार कोशिश की गई। छाती को पंप किया गया। बाहर मां का रो-रोकर बुरा हाल था। अंदर पिता बेबस नजर आ रहे थे। 

इसे पुतिन को जरूर दिखाना...

डॉक्टर्स की टीम लगातार जान बचाने में जुटी थी। इंजेक्शन भी लगाया गया। लेकिन, उसी हालत सुधर नहीं रही थी। इसी बीच एक डॉक्टर ने रोते हुए कहा कि इसे पुतिन को जरूर दिखाना। काफी संघर्ष के बाद भी बच्ची को बचाया नहीं जा सका और आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। इस तस्वीर और हादसे ने लोगों को अंदर से झकझोर दिया और माहौल को गमगीन कर दिया। यहां आपको बता दें कि इस जंग को रोकने के लिए कई तरह की पहल की जा रही है। लेकिन, अब तक कोई फायदा नहीं हुआ है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!