VIRAL: 'सोनम गुप्ता के बाद राशि बेवफा है', 20 रुपए का नोट वायरल, लोग जमकर ले रहे मजे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 16, 2022, 02:32 PM IST

Rashi Bewafa Hai Viral Photo: सोशल मीडिया पर 'राशि बेवफा है' अचानक ट्रेंड में आ गया है। लोग इस मामले पर जमकर मीम्स शेयर कर रहे हैं और सोनम गुप्ता से उसकी तुलना कर रहे हैं।

VIRAL: 'सोनम गुप्ता के बाद राशि बेवफा है', 20 रुपए का नोट वायरल, लोग जमकर ले रहे मजे
Photo Credit: Twitter

Rashi Bewafa Hai Viral Photo: सोशल मीडिया (Social Media) पर हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर माहौल गरमाया रहता है। कुछ मामले फनी होते हैं, तो कुछ हैरान करने वाले होते हैं। लेकिन, उन पर यूजर्स जमकर चटकारे जरूर लेते हैं। इसी कड़ी में 20 रुपए का एक नोट वायरल (Viral Photo) हो रहा है, जिस पर लिखा है राशि गुप्ता बेवफा है। आलम ये है कि इस मामले पर यूजर्स जमकर मजे लेते हुए नोट की तस्वीर शेयर कर रहे हैं।

सोनम गुप्ता वाला मामला तो आप सब को याद होगा ही। कुछ समय पहले लोग नोट पर 'सोनम गुप्ता बेवफा' लिखकर उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे। यह मामला जमकर उछला था। मामले पर फिल्म भी बन गई। लोग परेशान हो गए थे कि आखिर सोनम गुप्ता कौन है? वहीं, इसी तरह का एक और मामला ट्रेंड बन गया है। लेकिन, इस बार सोनम गुप्ता नहीं बल्कि 'राशि' को बेवफा बताया जा रहा है। एक बार फिर लोग परेशान हो रहे हैं कि आखिर राशि कौन हैं और इसे क्यों वायरल हो रहा है? 

राशि गुप्ता बेवफा है...

इस तस्वीर को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं और उस पर मीम्स भी बना रहे हैं। हालांकि, लोगों को अब तक यह जवाब नहीं मिला है कि यह मामला क्यों उछला है? किसी का कहना है कि राशि ने किसको धोखा दिया है? वहीं, कुछ लोग इस मामले को टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' वाली राशि से भी जोड़ रहे हैं। तो आइए, देखते हैं इस मामले को लेकर ट्विटर पर लोग किस तरह के रिएक्शन दे रहे हैं...

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!