राहुल गांधी की बाइसेप्स, एब्स और फिटनेस के मुरीद हुए ये नेता, क्या आपने देखी ये PHOTOS & VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2021, 11:37 AM IST

Rahul Gandhi's Fitness: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फिटनेस को लेकर कुछ फोटोज सामने आईं हैं जिसमें नेता उनकी फिटनेस की दाद दे रहे हैं।

राहुल गांधी की बाइसेप्स, एब्स और फिटनेस के मुरीद हुए ये नेता, क्या आपने देखी ये PHOTOS & VIDEO

राहुल गांधी क्या अपनी फिटनेस को लेकर कॉशस हैं ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि कांग्रेस के कुछ नेता कह रहे हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर फोटो शेयर की है जिसमें राहुल गांधी खासे फिट दिख रहे हैं, गौरतलब है कि अभी राहुल गांधी केरल के दौरे पर थे जहां उनकी फोटो सामने आईं थीं जिसमें वो समुद्र में मछलियां पकड़ने समुद्र में उतरे थे और उन्होंने मछुआरों के साथ जाल डालकर मछलियां भी पकड़ीं थीं।

सोशल मीडिया पर सामने आईं राहुल की फोटो उनके केरल दौरे की हैं जब वो मछली पकड़ने की खातिर समुद्र में कूद गए थे इस दौरान राहुल गांधी नीली टी-शर्ट और पैंट में थे और पानी में भीगे हुए राहुल की फोटो सामने आईं थीं,  इन तस्वीरों को कांग्रेसी नेताओं ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए उनकी सेहत को लेकर कमेंट लिखे हैं।

गौरतलब है कि केरल दौरे में राहुल गांधी ने खासा समय मछुआरों के साथ समय बिताया और इस दौरान उन्होंने मछली और करी का मजा भी लिया था और मछुआरों के साथ समुद्र में खासी मस्ती की थी।

राहुल गांधी मछुआरों के साथ उनकी नाव में बैठकर समुद्र में भी गए उन्होंने अपनी यात्रा सुबह लगभग साढ़े चार बजे वाडी तट से शुरू की और खासी देर तक समुद्र में रहे थे।

केरल के थांगस्सेरी तट पर एकत्र हजारों मछुआरों के साथ बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा था कि उनके मन में मछुआरों के काम के प्रति आदर और सम्मान है। गांधी ने कहा था, 'मैं आपके काम को समझता हूं और उसका आदर करता हूं। मैं आपके काम की प्रशंसा करता हूं। कई बार ऐसा होता है कि हम मछली खाते हैं लेकिन इसके पीछे की कठिन मेहनत को हम समझ नहीं पाते हैं और न ही यह समझ पाते हैं कि यह हमारी प्लेट तक कैसे पहुंची।'

मछुआरों को 'भाई' कहकर संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा था कि वह उनके दैनिक जीवन को समझना चाहते थे। राहुल ने कहा था कि मछुआरों ने उन्हें बताया कि उनका कोई बीमा भी नहीं है।

उन्होंने मछुआरों से कहा, 'मुझे पता है कि आप क्या करते हैं। और अब, जब कोई मछुआरा मेरे पास आकर बताता है कि वह किन दिक्कतों का सामना कर रहा है तो मैं अब उसे थोड़ा समझ सकता हूं कि वे किन परिस्थितयों से गुजर रहे हैं।

फोटो साभार-Kerala Pradesh Congress Sevadal @SevadalKL_Twitter

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!