13 साल की लड़की 10 साल के लड़के से हुई प्रेग्नेंट, टीवी शो के दौरान हुआ खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2020, 06:16 PM IST

एक 10 साल और 13 साल की ने एक टीवी शो के दौरान अपनी ऐसी कहानी बताई है जो हैरान कर देने वाली है। यह 13 साल की लड़की 10 वर्षीय लड़के से प्रेग्नेंट है।

13 साल की लड़की 10 साल के लड़के से हुई प्रेग्नेंट, टीवी शो के दौरान हुआ खुलासा

नई दिल्ली: एक तेरह साल की लड़की की मुलाकात एक साल पहले एक 10 साल के लड़के से होती और दोनों में पहली नजर में प्यार हो जाता है। इसके बाद जो हुआ उससे डॉक्टर भी हैरान हैं। लड़की का कहना है कि उसके गर्भ में जो बच्चा पल रहा है वह उसी 10  साल के लड़के (ब्वॉयफ्रेंड) का है। हैरान कर देने वाला यह मामला साइबेरिया का है जिससे सुनकर डॉक्टर से लेकर हर कोई आश्चर्यचकित है। 

इन दोनों ने अपनी मां-बाप की इजाजत से एक टीवी शो के दौरान इसका खुलासा करते हुए बताया कि दोनों की मुलाकात एक साल पहले हुई थी। डॉक्टरों के अनुसार 10 साल का कोई लड़का पिता नहीं बन सकता और इस दावे से वो भी हैरान है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है।  रूसी चैनल पर इंटरव्यू के दौरान 10 वर्षीय इवान और 13 वर्षीय डरिया ने अपने रिलेशनशिप से जुड़े तमाम सवालों के जवाब दिए। डॉक्टर इस बात से इनकार कर रहे हैं कि इवान इस उम्र में स्पर्म पैदा नहीं कर सकता है लेकिन डरिया इस बात से इनकार कर रही है।

डरिया ने बताया कि जब उसके माता पिता घर पर नहीं थे तो इस दौरान उन्होंने संबंध बनाए। डरिया ने बताया कि उसने चाभी से दरवाजा लॉक कर दिया ताकि मां दरवाजा खोल ना सके। डरिया बताती हैं कि इस दौरान सब कुछ नॉर्मल था और हम कंबल में छिप गए थे। इसके कुछ दिन बाद डरिया को उल्टी होने लगी और पेट में दर्द शुरू हो गया। जब दरिया को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने बताया कि वह गर्भवती है। इसके बाद डरिया ने अपने मां-बाप को सब बता दिया।

10 साल के इवान ने इस इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने  डेटिंग शुरू की तो डेरिया को गुलाब दिया और इसके बाद मुलाकात का सिलसिला बढ़ते गया। इवान का कहना है कि डरिया का कभी किसी अन्य लड़के के साथ संबंध नहीं रहा है और उसकी कोख में पल रहा बच्चा मेरा है।

डरिया इस समयदो महीने की गर्भवती है और उसने ऑन एयर शो के दौरान कहा: 'मेरे एक दोस्त ने हमारा परिचय कराया और दो दिन बाद हमने डेटिंग शुरू कर दी। इवान ने कहा कि वह मुझसे प्यार करता है। हमने जितना हो सकता था उतना समय एकसाथ बिताने की कोशिश की। हम सड़कों पर हाथों में हाथ डालते हुए चलते थे।' डरिया बताती हैं कि हम एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!