8 साल की इस बच्ची की आवाज इतनी 'सुरीली' की कायल हुए लोग, Viral हो रहा वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 3, 2022, 07:28 PM IST

Chhattisgarh Little Girl Singing Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 8 साल की लड़की का सिंगिंग वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक गाने को सुरीली अवाज में गाती दिख रही है।

8 साल की इस बच्ची की आवाज इतनी 'सुरीली' की कायल हुए लोग, Viral हो रहा वीडियो
Photo Credit: Twitter

Chhattisgarh 8 Year Girl Singing Viral Video: गाने का शौक ऐसा होता है कि किसी को भी हो  सकता है, ये बात जुदा है कि आपकी आवाज कैसी है, अगर ये अच्छी है तो लोग इसके दीवाने हो जाते हैं, ऐसा ही एक वीडियो छत्तीसगढ़ से सामने आया है जिसमें एक 8 साल की लड़की गाना गाती दिख रही है।

ये वीडियो खासा वायरल हो रहा है इसमें दिख रहा है कि कैसे स्कूल की यूनिफॉर्म में एक बच्ची Salman Khan की एक फिल्म के गाने- "कहीं प्यार न हो जाए"… गाने को सधी आवाज में गा रही है और खास बात ये कि उसकी अवाज में मिठास है, लोग इसे खासा पसंद कर रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो को IPS ऑफिसर अवनीश शरण ने शेयर किया है, पहले आप ये वीडियो देख लें- 

ये वीडियो महज 34 सेकेंड का है वीडियो में स्कूल की यूनिफॉर्म में एक बच्ची गाना गा रही है,  मजे की बात ये कि बीच-बीच में वो गाने के बोल भूल रही है, लेकिन आवाज पर से आपका ध्यान नहीं हटा रही थी यही उसकी गायकी में और चार चांद लगा रहा है।

वायरल हो रही क्लिप में दिख रही छोटी सी बच्ची का नाम मुरी मुरामी बताया जा रहा है जो कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा जिले के एक सरकारी स्कूल में पढ़ती है।

सहदेव 'बचपन का प्यार' सॉन्ग को लेकर काफी फेमस हुआ

छत्तीसगढ़ का 10 साल का लड़का सहदेव दिर्दो अपने 'बचपन का प्यार' सॉन्ग को लेकर काफी फेमस हुआ और छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाके से निकल कर देश क्या विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहा था, लगता है उसी राह पर ये बच्ची चलती दिख रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!