Patna wale Khan Sir: 'खान सर' या 'अमित सिंह' नाम को लेकर विवाद, वीडियो जारी कर खुद दी सफाई,जानें दिलचस्प माजरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2021, 09:43 PM IST

Khan Sir ya Amit Singh kya hai Haqeeqat:पटना वाले 'खान सर' की पहचान को लेकर सवाल उठ रहे हैं उन्हें अमित सिंह के नाम से भी पुकारा जा रहा है, क्या है माजरा जानें ये सबकुछ....

Patna wale Khan Sir: 'खान सर' या 'अमित सिंह' नाम को लेकर विवाद, वीडियो जारी कर खुद दी सफाई,जानें दिलचस्प माजरा
Photo Credit: YouTube

Khan Sir ya Amit Singh Controversy in Name: देश दुनिया के तमाम मुद्दों पर रोचक एवं देसी अंदाज में अपने वीडियो से समझाने वाले पटना के 'खान सर' खुद सुर्खियों के शिकार हो गए हैं। उनके नाम को लेकर ही विवाद खड़ा हो गया (Khan Sir Real Name) है उनपर अपना असली नाम छिपाने का आरोप लगाया जा रहा है और कहा जा रहा है कि वो खान सर के बजाय अमित सिंह हैं, इस मामले पर खुद खान सर ने सामने आकर सफाई दी है इसको लेकर उन्होंने एक डिटेल्ड वीडियो शेयर किया है।

गौर हो कि 'खान सर' (Khan Sir) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अलग-अलग विषयों पर अपना वीडियो बनाते हैं और पटना में 'Khan GS Research Centre' नाम से अपनी संस्था चलाते हैं।

रोचक, आसान एवं देसी अंदाज में होने के चलते छात्र एवं लोग इनके वीडियो को देखना काफी पसंद करते हैं। यूट्यूब पर उनका एक चैनल है जिस पर उनके भारी तादाद में सब्सक्राइबर हैं। 

खान सर ने 24 अप्रैल को एक वीडियो अपलोड किया था

इस वीडियो के वायरल होने के बाद से एक तबका उन्हें मुस्लिम विरोधी मानने लगा है तब उन्होंने पाकिस्तान में फ्रांस के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया था। दरअसल, फ्रांस के राजदूत को देश से निष्कासित करने के लिए पाकिस्तान के कई शहरों में हिंसक विरोध-प्रदर्शन हुए। इन प्रदर्शनों में कई पुलिसकर्मियों की जान चली गई थी। 

"ई बेचारा बचवा है। इसको क्या पता है कि राजदूत क्या चीज होता है"

पाकिस्तान में फ्रांस के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बारे में बताते हुए 'खान सर' कहते हैं, 'ये लोग रैली पर रैली करते जा रहे हैं। ई बेचारा बचवा है। इसको क्या पता है कि राजदूत क्या चीज होता है। इन दोनों बचवा को कुछ पता नहीं। तुम लोग पढ़ लो, अब्बा के कहने पर मत आओ। अब्बा तो पंचर साटिए रहे हैं। अइसा अगर तुम लोग भी करेगा तो बड़ा होकर तुम लोग भी पंचर साटेगा। तो पंचर मत साटो वरना तुमको तो पता ही है कि कुछ नहीं होगा तो चौराहा पर बैठकर मीट काटेगा तुम। बकलोल कहीं के। बताइए, ये उमर है बच्चों को यहां पर लाने का?'  

उनके इस बयान को एक संप्रदाय विशेष के खिलाफ माना गया

'खान सर' के इस वीडियो के बाद कुछ लोग उनकी पहचान पर सवाल उठाने लगे। सोशल मीडिया पर उनके धर्म को लेकर बहस शुरू हो गई। कुछ लोग उन्हें हिंदू तो कुछ मुसलमान बताते नजर आए। दरअसल, 'खान सर' के रूप में मशहूर इस शख्स की असली पहचान क्या है, इस पर सस्पेंस है। इसकी एक सबसे बड़ी वजह यह है कि उन्होंने खुद के बारे में रहस्य बनाकर छोड़ा है जिसे लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब उन्होंने वीडियो जारी कर सफाई दी है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!