Amna Riaz : आमना के चेहरे पर खुदा की दी हुई मुस्कुराहट पर फिदा हुई दुनिया, चार करोड़ लोगों ने किया दीदार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 9, 2021, 11:21 AM IST

पाकिस्तान की यू ट्यूबर आमना रियाज इस समय चर्चा में है। वो किचन विद आमना चलाती है। उसके हर वीडियो का लाखों लोग दीदार करते हैं। आखिर आमा में क्या है खास इसे हम बताएंगे।

Amna Riaz : आमना के चेहरे पर खुदा की दी हुई मुस्कुराहट पर फिदा हुई दुनिया, चार करोड़ लोगों ने किया दीदार

उसके तन पर अच्छे कपड़े नहीं लेकिन बला की खूबसूरत, वीडियो अब तक 11 और चार करोड़ की नजर..आम्ना खुद भी कमाल की है और वीडियो उससे भी लाजवाब, हर वीडियो पर 10 लाख से अधिक पेज व्यूज है। इस लड़की की पोपुलैरिटी किस कदर सोशल मीडिया पर है  उसका पता इससे ही चलता है कि इसके एक वीडियो को एक करोड़ 85 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर देखा।

इंस्टाग्राम पर इसने अब तक कुल 11 वीडियोज शेयर किए है और उसको 4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा है।आखिर कौन है आम्ना तस्वीरों और शब्दों के जरिए एक नजर। आमना जब खाना बनाते हुए वीडियो को शेयर करती हैं तो उसे देखने के लिए लोग व्याकुल हो जाते हैं। अगर व्याकुल शब्द का प्रयोग किया जा रहा है तो उसके पीछे ठोस वजह वो आंकड़े हैं जो आमना की लोकप्रियता की गवाही देते हैं। 

आमना के करोड़ों दीवाने
आमना रियाज के किसी भी वीडियो में कोई तड़क भड़क नहीं है। लोग इसके बारे में जानना चाहते हैं यहीं वजह है कि इससे हर वीडियो को करोड़ में व्यूज मिल रहे हैं।

इस वीडियो से आमना को मिली शोहरत

लाजवाब कैप्शन

फोटो लेने के लिए अच्छे कपड़े तो नहीं, लेकिन खुदा की दी हुई मुस्कुराहट जरूर है।आमना रियाज ने इंस्टाग्राम में यही कैप्शन लिखा है, वो अलग अलग अंदाज में खाना बनाते हुए अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं और उसका असर यह कि सोशल मीडिया उछल पड़ता है। सोशल मीडिया के उछलने के गवाह वो नंबर्स हैं जिसके जरिए आमना के चर्चे पाकिस्तान से बाहर पूरी दुनिया में हो रहे हैं। 


कौन है आमना रियाज
17 अगस्त 1980 को लाहौर में आमना रियाज का जन्म हुआ था। खाने के प्रति लगाव की वजह से उसने किचन विद आमना की शुरुआत की जो देखते ही देखते लोगों की जुबां पर आ गया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!