कमाल है! Aadhar Card पर नाम की जगह लिख दिया 'मधु का पांचवा बच्चा', एडमिशन के वक्त टीचर हुई हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2022, 11:31 PM IST

Madhu Ka Paanchwa Baccha: आधार कार्ड पर उस शख्स का नाम होता है जिसके नाम से वो बना है, लेकिन यूपी के बदायूं के बिल्ली से अनूठा मामला सामने आया है, पढ़ें ये खबर..

कमाल है! Aadhar Card पर नाम की जगह लिख दिया 'मधु का पांचवा बच्चा', एडमिशन के वक्त टीचर हुई हैरान

Madhu Ka Paanchwa Baccha on Aadhar Card: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक ऐसा अनूठा आधार कार्ड (Aadhar Card) सामने आया है जो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, दरअसल यहां एक बच्ची के नाम की जगह आधार कार्ड पर मधु का पांचवां बच्चा (Madhu Ka Panchwa Baccha) लिखा है।

ये मामला ऐसे सामने आया जब बदायूं के बिल्ली में रहने वाला एक शख्स अपने बच्चे का एडमिशन कराने प्राथमिक विद्यालय पहुंचा तो टीचर ने उसका आधार मांगा जिसे देखकर वो हैरान रह गई।

टीचर की हैरानी की वजह भी बाजिव थी, दरअसल उस आधार कार्ड पर नाम की जगह 'मधु का पांचवां बच्चा' लिखा था, जिसके चलते उसने एडमिशन से इंकार कर दिया और कहा कि इसे सही कराकर लाओ।

मधु का पांचवा बच्चा' लिखा आधार कार्ड सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है, गौर हो कि उस शख्स के 5 बच्चे हैं। वहीं इस मामले के सोशल मीडिया में सामने आने पर जिला प्रशासन का कहना है कि आधार कार्ड बैंक और डाक घर में बनाए जा रहे हैं और यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, अब जानकारी होने पर इस मामले को देखते हुए  लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!