नागिन के वियोग में नाग ने दी अपनी जान, इस अनोखी प्रेम कहानी के बारे में जान लोगों की आंखें हुई नम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 11, 2022, 06:34 PM IST

Naag Nagin Love Story: बिहार के गोपालगंज से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर लोग काफी इमोशनल हो रहे हैं। यहां एक नाग ने नागिन को बचाने के चक्कर में अपनी जान दे दी।

नागिन के वियोग में नाग ने दी अपनी जान, इस अनोखी प्रेम कहानी के बारे में जान लोगों की आंखें हुई नम

Naag Nagin Love Story: इंसानों की प्रेम कहानी के चर्चे तो आपने कई सुने होंगे, लेकिन बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे प्रखंड में एक नाग-नागिन की सच्ची प्रेम कहानी सुनकर और देखकर लोग आश्चर्यचकित हैं। इस सच्ची प्रेम कहानी में नागिन को बचाने में नाग ने अपनी जान कुर्बान कर दी। दरअसल, यह मामला गोपालगंज जिले के भोपतपुरा गांव की है, जहां स्याही नदी के पास तालाब में एक शख्स ने मछली पकड़ने के लिए जाल लगाया था। जाल में गलती से एक नागिन फंस गई।

नागिन को फंसा देखकर नाग भी वहां पहुंचा और उसे बचाने की कोशिश करने लगा। नागिन को बचाने के लिए नाग ने काफी मशक्कत की, लेकिन खुद की छटपटाहट में वह भी उसी जाल में फंस गया। जाल से बाहर निकलने की कोशिश में नागिन की मौत हो गई, जिसके बाद नाग ने भी अपने प्राण त्याग दिए। नाग की ऐसी दीवानगी देखकर युवक ने अपने मोबाइल कैमरे से पूरी तस्वीर कैद कर लिया। इसके बाद पूरे गांव में नाग-नागिन की दर्द भरी प्रेम कहानी की चर्चा हो रही है।

नाग-नागिन की अनोखी प्रेम कहानी

दोनो की मौत के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के किनारे इकट्ठा हुए और नाग और नागिन को जाल से बाहर निकाला और दोनों को साथ में जमीन में दफना दिया। जो भी इस कहानी को सुन रहा, उसे विश्वास नहीं हो रहा है। लोग इतना जरूर कह रहे हैं, भले ही आज कुछ इंसान प्यार की भाषा नहीं समझ रहे हों, लेकिन जानवर आज भी प्यार की भाषा समझते हैं। सोशल मीडिया पर भी इस कहानी की काफी चर्चा हो रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!