मेरठ में स्कूली गर्ल को सरेआम छेड़ रहा था, फिर उसने भरे बाजार ऐसे उतारा आशिकी का भूत [Viral Video]

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2021, 04:31 PM IST

किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया, जो कि तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में एक छात्रा हाथ में डंडा लेकर एक युवक को पीटते हुए दिखाई दे रही है।

मेरठ में स्कूली गर्ल को सरेआम छेड़ रहा था, फिर उसने भरे बाजार ऐसे उतारा आशिकी का भूत [Viral Video]

मेरठ से एक छेड़छाड़ की घटना से संबधित एक वीडियो वायरल हो रहा बताया जा रहा है कि वहां एक छात्रा को एक लड़का बहुत दिनों से तंग कर रहा था आखिर लड़की का गुस्सा फट गया और फिर जो हुआ वो मिसाल बन गया उसने उसके सिर से आशिकी का भूत ऐसा उतारा कि वो सरेआम माफी मांगता ही नजर आया, इस मामले में लड़की की हिम्मत की लोग दाद दे रहे हैं।

वायरल वीडियो में एक छात्रा हाथ में डंडा लेकर एक युवक को पीटते हुए दिखाई दे रही है छात्रा का आरोप है कि उक्त युवक पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा है उसके साथ ही नहीं बल्कि उसकी सहेलियों को भी वो छेड़ता है मगर आज तो उसने हद ही पार कर दी, फिर वही हुआ जो होना चाहिए था।

लड़की को देख कर आस-पास के लोग भी इकठ्ठा हो गए लड़की ने वो सबक सिखाया कि वो याद रखेंगे वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि 'हमने लड़के को पकड़ लिया है, लड़की तरफ से कंप्लेंट लिखाये जाने के बाद एफआईआर की जाएगी।'

लोग सोशल मीडिया पर छात्रा की हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि सभी बेटियों को आत्म सुरक्षा की ट्रेनिंग दी जानी चाहिए वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!