सुपर दादी! 71 साल उम्र लेकिन उठाती हैं हाथी के बच्चे जितना वजन, See Pics

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2021, 11:51 AM IST

मैरी के नाम 250 एलबी का वजन उठाने का विश्वरिकॉर्ड है। यह वजन एक हाथी के छोटे बच्चे के बराबर है। इसके अलावा उन्होंने 125 एलबी बेंचिंग और 175 एलबी स्क्वैटिंग का भी रिकॉर्ड है। 

सुपर दादी! 71 साल उम्र लेकिन उठाती हैं हाथी के बच्चे जितना वजन, See Pics
Photo Credit: Instagram

एक उम्र के बाद लोग शारीरिक कसरत और व्यायाम से दूरी बना लेते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके लिए उम्र कोई समस्या बनती। इन्हीं में से एक हैं मैरी डफी। 71 साल की मैरी इतनी फिट और चुस्त-दुरुस्त हैं कि वह 18-20 साल की उम्र के लोगों को भी वेटलिफ्टिंग में मात दे देती हैं। अमेरिका के कनेक्टिकट में रहने वाली मैरी जब 59 साल की थीं तो उन्होंने अपना वजन कम करने की सोची। अपना वजन कम करते-करते उन्हें वेटलिफ्टिंग इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का हिस्सा बना लिया।

मैरी सप्ताह में करीब 20 घंटे में कसरत और वेटलिफ्टिंग करती हैं। मैरी का कहना है कि व्यायाम के चलते वह खुद  को 30 साल पहले जैसा महसूस करती हैं। 


मैरी के नाम 250 एलबी का वजन उठाने का विश्वरिकॉर्ड है। यह वजन एक हाथी के छोटे बच्चे के बराबर है। इसके अलावा उन्होंने 125 एलबी बेंचिंग और 175 एलबी स्क्वैटिंग का भी रिकॉर्ड है। 

हालांकि, जिम में लोग उन्हें कहते हैं कि उनकी उम्र अब कसरत करने की नहीं है लेकिन मैरी लोगों की बातों को अनसुना कर देती हैं।  कनेक्टिकट की पेंशनर का कहना है, '10 साल पहले मेरा वजन काफी ज्यादा था। इस वजन को कम करने के लिए मैंने जिम जाना शुरू किया। मुझे याद है कि मैंने जब दर्पण में खुद को देखा कि तो मुझे लगा कि यह मैं नहीं हूं। फिर मैंने अपना वजन कम करना शुरू किया। आगे व्यायाम में मुझे आनंद आने लगा। अब मैं अपनी 40 की उम्र इतनना व्यायाम कर लेती हूं।'

मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, 'मेरी उम्र 71 साल की है लेकिन मैं अभी सबसे ज्यादा फिट महसूस करती हूं। लोग मुझसे कहते हैं कि मुझे अब जिम में समय नहीं बीताना चाहिए। मेरा मानना है कि आप घड़ी को पीछे नहीं कर सकते लेकिन आप समय की घड़ी को आगे के लिए फिट रख सकते हैं।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!