VIDEO: जहरीले सांप के साथ पोज दे रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देख थम जाएगी सांसें!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2022, 01:15 PM IST

Snake Viral Video: एक शख्स सांप के साथ पोज दे रहा था, लेकिन बाद में सांप ने शख्स की ऐसी हालत कर दी जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया है।

VIDEO: जहरीले सांप के साथ पोज दे रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देख थम जाएगी सांसें!
Photo Credit: Instagram

Snake Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर सांपों के काफी वीडियो शेयर होते रहते हैं। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद करते हैं। हालांकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के आपकी सांसें भी थम जाएगी। 

ज्यातार लोगों को सांप से काफी डर लगता है। क्योंकि, पलक झपकते ही सांप किसी को भी डस लेता है। लिहाजा, लोग इससे दूरी बनाकर ही रखते हैं। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें सांपों के साथ रहना और मस्ती करना अच्छा लगता है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स काले अजगर के साथ मस्ती कर रहा है। शख्स अजगर को गले में डाले हुए और उसके साथ पोज दे रहा है। ऐसा नजारा देखकर कोई भी डर जाए। क्योंकि, जिस तरह से अजगर शख्स के मुंह के पास पहुंचता है उसे देखकर उसकी हालत भी खराब हो जाती है। देखें वीडियो...

दिल दहलाने वाला मंजर

वीडियो देखकर आप भी जरूर सन्न रह गए होंगे। सोच रहे होंगे कि कितना खतरनाक नजारा होगा। इस पूरे मामले को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया और वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'snakes.mania' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस पसंद किए हैं। वीडियो पर मजे लेते हुए लोग रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है के ये काफी खतरनाक था। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि किस्मत अच्छी थी नहीं तो कुछ भी हो सकता था। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!