Shocking Video: मेट्रो के अंदर बाथ टब में नहाने लगा शख्स, फिर जो हुआ उसे देखकर दंग रह जाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2022, 12:39 PM IST

Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स मेट्रो के अंदर बाथ टब में नहाने लगा।

Shocking Video: मेट्रो के अंदर बाथ टब में नहाने लगा शख्स, फिर जो हुआ उसे देखकर दंग रह जाएंगे
Photo Credit: Twitter

Shocking Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे वीडियो (Shocking Video) सामने आते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोगों का दिमाग चकरा गया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक शख्स मेट्रो के अंदर सबके सामने बाथ टब में मजे लेते हुए नहा रहा है। शख्स को ऐसा करता देख लोग हैरान रह गए। इतना ही नहीं इस हरकत को लेकर शख्स के साथ मार-पीट की नौबत आ गई। वहीं, यूजर्स इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर का है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह मेट्रो के अंदर लोग बैठे हैं। वहीं, एक शख्स बाथ टब में सरेआम नहा रहा है। शख्स बोतल से खुद पर पानी डालता है। इतना ही नहीं पानी लोगों के आस-पास गिरने लगते हैं। शख्स की इस हरकत को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कुछ लोग उसे रोकने की कोशिश करते हैं। लेकिन, शख्स मानने के लिए तैयार नहीं होता और लगातार नहाते रहता है। परिणाम ये होता है कि मामला बिगड़ जाता है और शख्स के साथ हाथपाई शुरू हो जाती है। फिर क्या होता है वीडियो में देखें...

ये क्या टशन है भाई...

वीडियो देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। आप भी सोच रहे होंगे ये तो गजब ही है, आखिर ऐसा कौन करता है? अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@dailyinstavids' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस चौंकाने वाले वीडियो को अब तक करीब 50 लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 40 हजार से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। वहीं, 20 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किए है। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!