VIDEO: पाकिस्तान के चांद नवाब ने फिर मचाया धमाल, इस बार पानी के अंदर से की धांसू रिपोर्टिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2022, 11:27 AM IST

Chand Nawab Viral Video: सोशल मीडिया पर चांद नवाब का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पानी के अंदर धांसू अंदाज में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

 VIDEO: पाकिस्तान के चांद नवाब ने फिर मचाया धमाल, इस बार पानी के अंदर से की धांसू रिपोर्टिंग
Photo Credit: Twitter

Chand Nawab Viral Video: पाकिस्तान के चांद नवाब तो आप सबको याद होंगे ही। अनोखे अंदाज में रिपोर्टिंग कर वो लोगों का दिल जीतते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं, जिन्हें पाकिस्तान से लेकर दुनियाभर के यूजर्स काफी पसंद करते हैं। इसी कड़ी में चांद नवाब (Chand Nawab Viral Video) का एक और वीडियो (Trending Video) सामने आया है। जिसने सोशल मीडिया का माहौल बदल दिया है। क्योंकि, इस बार चांद नवाब पानी के अंदर से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। लोगों को उनका यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और बार-बार इसे देख रहे हैं। 

दरअसल, भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी बाढ़ का कहर जारी है। रिपोर्टर अपने-अपने अंदाज में बाढ़ की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के रिपोर्टर चांद नवाब ने भी अलग अंदाज में बाढ़ की रिपोर्टिंग की है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं रिपोर्टर की गर्दन तक पानी आ चुका है। चांद नवाब ने किसी तरह माइक संभाल रखा है और लगातार रिपोर्टिंग किए जा रहे हैं। रिपोर्टिंग के दौरान चांद नवाब ने जान की बिल्कुल परवाह नहीं की और लोगों को नजारों से रू-ब-रू कराते रहे। देखें वीडियो...

चांद नवाब का एक और वीडियो छाया

चांद नवाब का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग जमकर इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को '@anuragamitabh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 33 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, लगातार इस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो चांद नवाब का यह अंदाज आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!