VIDEO:दुनिया के सामने गर्लफ्रेंड को कर रहा था प्रपोज, लेकिन हुआ कुछ ऐसा बिगड़ गया सारा खेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2022, 11:41 AM IST

Propose Viral Video: एक शख्स शादी के लिए अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहा था, लेकिन बीच में एक दूसरे शख्स ने आकर सारा खेल बिगाड़ दिया।

VIDEO:दुनिया के सामने गर्लफ्रेंड को कर रहा था प्रपोज, लेकिन हुआ कुछ ऐसा बिगड़ गया सारा खेल
Photo Credit: Twitter

Propose Viral Video: किसी भी लड़का-लड़की के लिए सबसे खुशी का पल वो होता है, जब वे अपने प्यार का इजहार करते हैं। इस पल को यादगार बनाने के लिए लोग एक से एक तरकीब भिड़ाते हैं। वहीं, कई लोग इसके लिए पहले से ही प्लानिंग करते हैं, तो कुछ लोग अचानक पार्टनर को प्रपोज कर चौंका देते हैं। एक शख्स भी कुछ ऐसा ही कर रहा था, लेकिन बीच में ही कुछ ऐसा हुआ जिससे उसका सारा खेल ही पलट गया और उस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

एक शख्स इस पल को यादगार बनाने के लिए डिज्नीलैंड के पास अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहा था। लेकिन, बीच में आकर कर्मचारी ने कुछ ऐसा किया है जिससे बेचारे का मूड खराब हो गया। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक शख्स हाथ में अंगूठी लेकर घुटने के बल बैठा हुआ है और अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहा है। सबकुछ काफी रोमांटिक लग रहा था। लेकिन, अचानक बीच में डिज्नीलैंड का एक कर्माचारी आता है और दोनों के बीच से गुजरते हुए अंगूठी छीनकर आगे बढ़ जाता है और कपल नीचे आने के लिए आग्रह करता है। वो कर्मचारी से अनुरोध भी करता है, लेकिन वो सुनने के लिए तैयार नहीं होता है और कपल से नीचे आने के लिए कहता है। देखें वीडियो में क्या होता है?  

सोशल मीडिया पर छाया मामला

वीडियो में आपने देखा किस तरह कपल का मूड खराब हुआ और उसकी सारी प्लानिंग बेकार हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@BrotherHQ' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। हालांकि, इसके लिए डिज्नीलैंड ने कपल से माफी भी मांगी और सही करने का वादा भी किया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!