वर्जिन महिला ने मरने से पहले दोस्त से बताई ऐसी अंतिम इच्छा, सच्चाई जान आप भी रह जाएंगे दंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2022, 02:00 PM IST

Ajab Gajab News: एक शख्स ने अपनी महिला दोस्त को लेकर काफी चौंकाने वाला खुलासा किया है। सच्चाई जानने के बाद लोग शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वर्जिन महिला ने मरने से पहले दोस्त से बताई ऐसी अंतिम इच्छा, सच्चाई जान आप भी रह जाएंगे दंग

Ajab Gajab News: इस दुनिया में हर किसी की कुछ ना कुछ जरूर ख्वाहिश होती है। लेकिन, शायद ही कोई ऐसा होगा जिसकी सारी इच्छाएं पूरी होती होगी। ऐसे में अगर कोई मरने वाला होता है, तो सब चाहते हैं कि उसकी आखिरी इच्छा पूरी हो सके। लेकिन, एक महिला ने मरने से पहले अपने दोस्त से ऐसी अंतिम इच्छा बताई जिसे सुनकर वो दंग रह गया। उसे ये नहीं समझ आ रहा था कि दोस्त की अंतिम इच्छा वो कैसे पूरी करे। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अंतिम इच्छा क्या थी? तो हम आपको बता दें कि महिला मरने से पहले ऐसे शख्स से फिजिकल रिलेशन बनाना चाहती थी, जिस पर वो भरोसा कर सके। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

शख्स ने सोशल मीडिया पर इस कहानी को शेयर करते हुए लिखा कि उसकी महिला दोस्त को कैंसर हो गया था। दोनों के बीच छह साल से दोस्ती थी। शख्स ने बताया कि उसकी दोस्त को पहले भी कैंसर हो चुका था। लेकिन, इलाज के बाद कैंसर फिर लौट आया। शख्स ने बताया कि उसकी दोस्त बार-बार कीमोथेरपी नहीं करना चाहती थी। लिहाजा, उसने फैसला किया कि बचे हुए दिन को वो एंजॉय करेगी। शख्स का कहना था कि वो सबसे ज्यादा उसी के साथ क्लोज थी। शख्स ने आगे बताया कि दोनों एक रात साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। तभी महिला ने कहा कि वो अभी तक वर्जिन है। लेकिन, वो ऐसे व्यक्ति से संबंध बनाना चाहती है जिस पर वो भरोसा कर सके। 

अंतिम इच्छा जानकर शख्स भी रह गया था हैरान

शख्स ने कहा कि वो व्यक्ति मैं था। उसने ये भी बताया कि उसने ऐसा करने के लिए मुझे मजबूर नहीं किया। लेकिन, उसकी अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए मैं मान गया। शख्स ने बताया कि इस पल को खास बनाने के लिए मैंने स्पेशल किया। इस पल को लेकर हमारे मन में कुछ गलत नहीं था। बल्कि, आज भी मेरे मन में उसे लेकर काफी इमोशन है। शख्स ने बताया कि मुझे काफी खुशी है कि मैंने उसकी आखिरी इच्छा पूरी की। सोशल मीडिया पर इस सच्चाई को जानकर लोग उसकी काफी तारीफ कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!