VIDEO: जान पर खेलकर शख्स ने तेंदुए को पेड़ से उतारा नीचे, कैमरे में कैद हुआ हैरतअंगेज नजारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2022, 01:36 PM IST

Leopard Viral Video: जानवरों के आपने कई वीडियो देखें होंगे, लेकिन इस वीडियो को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स ने जान पर खेलकर तेंदुए को पेड़ से नीचे उतारा।

VIDEO: जान पर खेलकर शख्स ने तेंदुए को पेड़ से उतारा नीचे, कैमरे में कैद हुआ हैरतअंगेज नजारा

Leopard Rescue Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) पर रोजाना कई तरह के वीडियो (Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि, एक शख्स अपनी जान पर खेलकर खतरनाक तेंदुए को पेड़ से नीचे उतार रहा है। इस नजारे को देखने के बाद लोगों के पसीने छूट गए। क्योंकि, आमतौर पर तेंदुए का नाम सुनते ही लोग भाग खड़े होते हैं। ऐसे में उसे पेड़ से इस तरह नीचे उतारना हिम्मत की बात है। 

तेंदुआ, शेर, बाघ, चीता इन सबकी गिनती खतरनाक जानवरों में होती है। क्योंकि, पलक झपकते ही ये अपने शिकार पर टूट पड़ते हैं। लोग इनसे दूरी बनाकर ही रहते हैं। हालांकि, आजकल इन जानवरों का ठिकाना रिहायशी इलाका बनता जा रहा है। अब तक इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, जब इन जानवरों को रिहायशी इलाकों में देखा गया है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में भी आप देख सकते हैं किस तरह एक तेंदुआ पेड़ पर बेहोश पड़ा हुआ है। वहीं, पेड़ के नीचे काफी संख्या में लोग खड़े हैं। इसी बीच एक शख्स पेड़ पर चढ़ता है और किसी तरह तेंदुए को नीचे उतारता है। देखें खौफनाक नाजारा...

दिल थामकर देखें वीडियो

इस तरह का नजारा विरलय ही देखने को मिलता है। बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो गुवाहाटी के पांडु लोको कॉलोनी का है, जहां एक तेंदुआ भटक कर पहुंच गया था। इस वीडियो को ट्विटर पर  @assamforest ने शेयर किया है। वीडियो देखकर आप भी जरूर सहम गए होंगे। इस रेस्क्यू ऑपरेशन देखने के लिए मौके पर काफी भीड़ है। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो दंग रह गया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय कमेंट जरूर करें।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!