Viral: मुस्लिम जवान ने सबसे अलग अंदाज में दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, वीडियो लोगों का दिल जीत रहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2022, 12:06 PM IST

Lata Mangeshkar Tribute Viral Video: सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने अपने-अपने अंदाज में लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी है। श्रद्धांजलि के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन, इस जवान ने जिस अंदाज में लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी है वो लोगों का दिल जीत रहा है।

Viral: मुस्लिम जवान ने सबसे अलग अंदाज में दी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, वीडियो लोगों का दिल जीत रहा
Photo Credit: Twitter

स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से देश को गहरा झटका लगा है। देशभर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बड़े-बड़े दिग्गज उन्हें अपने अंदाज में भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी कड़ी में ITBP के एक जवान ने काफी अलग अंदाज में लता दीदी को श्रद्धांजलि दी है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी भावुक हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने अपने-अपने अंदाज में लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी है। श्रद्धांजलि के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन, इस जवान ने जिस अंदाज में लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी है वो लोगों का दिल जीत रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ITBP के जवान ने सैक्सोफोन के द्वारा ऐ मेरे वतन के लोगों गाना बजा रहा है। जवान ने जिस अंदाज में सैक्सोफोन बजा कर लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी है उसने लोगों को भावुक कर दिया है और लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। 

लोगों का दिल जीत रहा है वीडियो

वीडियो देखकर आप भी जरूर भावुक हो गए होंगे। यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और दिल जीतने वाले कमेंट कर रहे हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को ITBP ने खुद अधिकारिक अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ' ए मेरे वतन के लोगों...
स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर को कांस्टेबल मुजम्मल हक, आईटीबीपी की भावभीनी श्रद्धांजलि'। वीडियो को अब तक 11 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 11 सौ से ज्यादा लोगों ने इस पसंद किए हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!