IPL 2022: इस छोटी सी बच्ची ने MS धोनी को लेकर लिखी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2022, 01:59 PM IST

IPL 2022 MS Dhoni Little Fan: IPL को लेकर सोशल मीडिया पर भी माहौल बन चुका है। लोग तस्वीरें और वीडियो लगातार शेयर कर रहे हैं। कई तस्वीरें लोगों का दिल जीत रही हैं।

IPL 2022: इस छोटी सी बच्ची ने MS धोनी को लेकर लिखी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
Photo Credit: Twitter

IPL 2022 MS Dhoni Little Fan: इंडियन प्रीमियर लीग के 2022 के सीजन का आगाज हो चुका है। IPL को लेकर लोगों में उत्सुकता काफी बढ़ चुकी है और सोशल मीडिया पर भी माहौल गरमाने लगा है। आईपीएल का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में KKR ने CSK को करारी शिकस्त दी। मैच में भले जो कुछ भी हुआ हो, लेकिन एक छोटी सी लड़की ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। आलम ये है कि लोग उसकी मासूमिय की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर भी IPL का खुमार छाया हुआ है। लोग एक से एक मजेदार तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक नन्ही फैन ने महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर काफी मजेदार बात लिखी है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकते हैं एक क्यूट बच्ची CSK की ड्रेस पहनी हुई है। उसके हाथ में एक पोस्टर है, जिस पर लिखा है, 'प्यारे धोनी, मैं शायद छोटी हूं, लेकिन आपकी सबसे बड़ी फैन हूं।'  इस दौरान बच्ची स्माइल करते हुए भी नजर आ रही है। तो देखें पोस्ट...

बच्ची ने जीता लोगों का दिल

बच्ची के इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है और लोग मजे लेते हुए इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग जहां बच्ची की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि मैं आपसे बड़ा धोनी का फैन हूं। इस पोस्ट को अब तक 16 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। जबकि, 12 सौ से ज्यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं। गौरतलब है कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में KKR और CSK के बीच मैच खेला गया था। जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने सीएसके को 6 विकेट से हराया।   

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!