इंडिगो का प्लेन उड़ान भरने वाला था तभी यात्री बोला-मैं कोरोना पॉजिटिव हूं, फिर...

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2021, 10:05 PM IST

Passenger corona positive in flight: यात्री के संक्रमित होने की खबर पायलट को दी गई। इसके बाद विमान को रन वे से दूर पार्किंग की तरफ ले जाया गया। सभी यात्री विमान से उतरे फिर प्लेन को अच्छी तरह से सेनिटाइज किया

इंडिगो का प्लेन उड़ान भरने वाला था तभी यात्री बोला-मैं कोरोना पॉजिटिव हूं, फिर...
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली : दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को इंडिगो की एक फ्लाइट के यात्री उस समय सन्न रह गए जब विमान के उड़ान भरने से ठीक पहले एक यात्री ने चालक दल के सदस्यों को बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव है। इस बात की जानकारी मिलते ही यात्री को विमान से उतारकर पार्किंग की तरफ ले जाया गया। विमान के सभी यात्री नीचे उतारे गए और प्लेन को सेनिटाइज किया गया। बाद में कोरोना पॉजिटिव यात्री को इलाज के लिए ले जाया गया।

पुणे के लिए उड़ान भरने वाली थी फ्लाइट
दरअसल, गुरुवार शाम दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट 6E 286 पुणे के लिए उड़ान भरने के लिए तैयार थी। तभी एक यात्री ने चालक दल के सदस्यों को बताया कि उसकी कोरोना जांच की रिपोर्ट अभी आई है और उसे पॉजिटिव पाया गया है। चूंकि, यह यात्री महाराष्ट्र जा रहा था, इसलिए बोर्डिंग से पहले उसकी आरटीपीसीआर टेस्ट हुआ। इस टेस्ट की रिपोर्ट उसके मोबाइल फोन पर उस वक्त आया जब विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। यह जानकारी मिलने पर विमान के सभी यात्री सन्न रह गए। 

विमान को सेनिटाइज किया गया
यात्री के संक्रमित होने की खबर पायलट को दी गई। इसके बाद विमान को रन वे से दूर पार्किंग की तरफ ले जाया गया। सभी यात्री विमान से उतरे फिर प्लेन को अच्छी तरह से सेनिटाइज किया गया।  
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!