IND VS PAK: टीम इंडिया की जीत पर आंटी ने धांसू डांस से उड़ाया गर्दा, अंदाज देखकर आप भी झूम उठेंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2022, 03:25 PM IST

Aunty Dance Video: भारतीय टीम की जीत पर एक आंटी ने डांस से ऐसा बवाल काटा, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। आंटी का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

 IND VS PAK: टीम इंडिया की जीत पर आंटी ने धांसू डांस से उड़ाया गर्दा, अंदाज देखकर आप भी झूम उठेंगे
Photo Credit: Twitter

Ind Vs Pak Match: रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टी-20 मैच खेला गया। इस दिलचस्प मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। भारत की जीत से लोग खुशी से झूम उठे। स्टेडियम से लेकर पूरी दुनिया में भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस अलग-अलग अंदाज में खुशी मनाते नजर आए। सोशल मीडिया पर भी एक से एक मजेदार वीडियो (Viral Video) शेयर हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक आंटी का वीडियो छाया हुआ है, जिसमें वो स्टेडियम के अंदर जबरदस्त अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रही हैं। आंटी का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और बार-बार उस वीडियो को देख रहे हैं। 

ये तो हम सब जानते हैं जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होता है माहौल अलग बन जाता है। दोनों देशों के लिए आन-बान और शान का मैच हो जाता है। रविवार को भी कुछ ऐसा ही हाल था। लेकिन, जैसे ही भारतीय टीम ने जीत हासिल की देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। बच्चों से लेकर बूढ़े तक जश्न में डूबे नजर आए। इसका अंदाजा आप इस वायरल वीडियो को भी देखकर लगा सकते हैं। टीम इंडिया की जीत पर किस तरह आंटी गदर काट रही हैं। इतना ही नहीं डांस करते हुए वो काफी हटके रिएक्शन भी दे रही हैं। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। देखें वीडियो...

आंटी ने बनाया धांसू माहौल

आंटी का अंदाज देखकर आपको भी झूमने का मन कर रहा होगा। आखिर, हो भी क्यों ना खुशी का माहौल जो है। इस वीडियो को ट्विटर पर '@theprayagtiwari' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो (Trending Video) को अब तक 73 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 31 सौ से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। वहीं, सैकड़ों की संख्या में लोग ने रिट्वीट किए हैं। जबकि, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि आंटी ने मौज करा दी। किसी का कहना है कि आंटी को अवॉर्ड देना चाहिए। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!