Zombie Bug: इस भयानक कीड़े ने उड़ाए लोगों के होश, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2022, 02:06 PM IST

Zombie Bug Video: सोशल मीडिया पर जोंबी कीड़े का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, यह कीड़ा ना तो जीवित है और ना ही मरा हुआ है।

Zombie Bug: इस भयानक कीड़े ने उड़ाए लोगों के होश, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Zombie Bug Video: इस दुनिया में कई तरह के कीड़े-मकोड़े पाए जाते हैं। इनमें कुछ तो इतने खतरनाक होते हैं, जिनके काटते ही लोगों की मौत हो जाती है। सोशल मीडिया पर आपको कीड़े-मकोड़े के कई वीडियो भी देखने को मिल जाएंगे। इसी कड़ी में एक ऐसे कीड़े का वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चक्कर लगा रहा है, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। क्योंकि, ये Zombie कीड़ा है। यह कीड़ा इतना खतरनाक होता है कि दूसरे कीड़ों को सेकेंड में मौत के घाट उतार सकता है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो को 10 लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। 

वायरल वीडियो में आप इस कीड़े को देख सकते हैं। ये कीड़ा ना तो जिंदा है और ना ही मरा हुआ। इसके कुछ अंग गायब हैं, जिसके कारण ये और भी ज्यादा खतरनाक लग रहा है। जिसने भी इस कीड़े को देखा वो दंग रह गया। लोगों को अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा है। वीडियो शेयर करने वाला भी लिखा है कि यह एक जोंबी बग है, जो ना तो जीवित है और ना ही मरा है। देखें वीडियो...

वीडियो देखकर लोग दंग रह गए

वीडियो देखकर आपके भी पसीने जरूर छूट गए होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक ने लिखा, 'यह तो काफी खतरनाक कीड़ा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा कि जोंबी कीट ऐसा कैसे कर सकता है, जब उसके पास इतने सारे अंग नहीं हैं? किसी ने लिखा कि क्या यह बिना पेट के उड़ने वाली मक्खी की तरह नहीं है, जो अभी भी उड़ रही है? तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!