OMG: गलती से भी किसी ने पी लिया इस झील का पानी, निश्चित है उसकी मौत; वैज्ञानिकों में भी खौफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2022, 06:00 AM IST

Ajab Gajab News: कोई शख्स अगर गलती से भी इस झील का पानी पी लेता है, तो उसकी मौत निश्चित है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस झील में मुटाली (Mutale River) नामक साफ जल वाले नदी का पानी गिरता है। हालांकि, जैसे ही नदी का पानी झील में पहुंचता है, वैसे ही जहरीला हो जाता है।

OMG: गलती से भी किसी ने पी लिया इस झील का पानी, निश्चित है उसकी मौत; वैज्ञानिकों में भी खौफ
Photo Credit: Twitter

Ajab Gajab News: दुनिया में बहुत सारे ऐसे रहस्य हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसी ही एक झील है, जिसके रहस्य को आजतक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। इस झील का नाम सुनते ही वैज्ञानिक भी खौफ में आ जाते हैं। इस झील को बेहद ही खतरनाक माना जाता है। यह रहस्यमयी झील दक्षिण अफ्रीका के लिंपोपो प्रांत में स्थित है। इस झील का जिसका नाम फुन्दूजी(Funduzi Lake) है।

माना जाता है कि कोई शख्स अगर गलती से भी इस झील का पानी पी लेता है, तो उसकी मौत निश्चित है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस झील में मुटाली (Mutale River) नामक साफ जल वाले नदी का पानी गिरता है। हालांकि, जैसे ही नदी का पानी झील में पहुंचता है, वैसे ही जहरीला हो जाता है। वैज्ञानिकों ने कई बार इस झील के रहस्य को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन हर बार उनके हाथ असफलता ही लगी।

डरते हैं वैज्ञानिक!

झील के पानी की जांच के लिए जब भी कोई साइंटिस्ट यहां आता, उसके साथ कोई दुर्घटना घट जाती। इसके बाद यहां आने से वैज्ञानिर भी खौफ खाने लगे। अब वैज्ञानिकों ने इस झील के बारे में रिसर्च करना ही छोड़ दिया है और यहां से पूरी तरह दूरी बना ली है। आखिरी बार साल 1946 में एंडी लेविन नाम के एक वैज्ञानिक ने झील के बारे में रिसर्च करने की हिम्मत जुटाई थी। अपने एक सहयोगी को लेकर वह झील तक तो पहुंच गए और पानी की कुछ बूंदों को टेस्ट भी कर लिया।

बताया जाता है कि जब उन्हें इसका स्वाद अजीब लगा तो एक बोतल में पानी भरकर वहां से जाने लगे। उन्होंने जांच के लिए वहां के पौधों को भी अपने पास रखा था। जब वह वहां से निकलने लगे तो उन्हें सही रास्ता ही नहीं मिल रहा था। वह हर बार घूमकर झील के ही पास पहुंच जाते थे। इसके बाद जब उन्होंने पानी को वहीं पर फेंक दिया तो उन्हें रास्ता मिल पाया। उस टाइम तो वह अपने घर पहुंच गए थे, लेकिन कुछ दिनों बाद ही उनकी मौत हो गई। इसके अलावा उनके साथ जो शख्स गया था, उसकी भी कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। झील से संबंधित 13 लोगों की ऐसे ही किसी न किसी घटना में मौत हुई थी।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!