शादी के मंडप में भी दूल्हा-दुल्हन से नहीं हुआ कंट्रोल! चोरी-छिपे करने लगे ऐसी हरकत, कैमरे में हुए कैद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 08:34 PM IST

Bride Groom Romantic Video: एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन कुछ ऐसी हरकतें करते नजर आ रहे हैं, जिसे कैमरे ने पकड़ लिया। 

शादी के मंडप में भी दूल्हा-दुल्हन से नहीं हुआ कंट्रोल! चोरी-छिपे करने लगे ऐसी हरकत, कैमरे में हुए कैद
Photo Credit: Instagram

Bride Groom Romantic Video: इंटरनेट पर शादियों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो लोगों को बहुत पसंद आते हैं। आजकल की शादियों में दूल्हा-दुल्हन नए-नए ट्रेंड्स फॉलो करते रहते हैं। इस दौरान उनकी कुछ चीजें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाती हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो  में दूल्हा-दुल्हन कुछ ऐसी हरकतें करते नजर आ रहे हैं, जिसे कैमरे ने पकड़ लिया। 

अपनी शादी के लिए लोग कई दिनों पहले से तैयारी करते हैं। शादी की डेट आने तक दूल्हा-दुल्हन काफी एक्साइटेड रहते हैं। वहीं जिस दिन शादी होती है, उस दिन सारी रस्मों को दोनों खूब अच्छे से निभाते हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों कुछ ऐसी हरकतें करते हैं, जिसे देखकर लोगों ने कह दिया कि शादी के दिन तो रुक जाओ। दरअसल, दूल्हा-दुल्हन को लगा होगा कि उन्हें कोई देख नहीं पाएगा, लेकिन कैमरे ने उनकी यह हरकत पकड़ ली। देखें वीडियो- 

दूल्हा-दुल्हन की ताड़ा-ताड़ी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी की रस्में चल रही हैं और दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हैं। वहीं, पंडितजी मंत्रोच्चार कर रहे हैं।इस बीच दूल्हा-दुल्हन पंडितजी की बात न सुनकर एक-दूसरे को आंखों ही आंखों में इशारे करने लगते हैं। आप देख सकते हैं कि सबसे पहले दुल्हन इशारा करती है। जब दुल्हन इशारा करती है तो दूल्हा भी खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाता है और वह भी उसे जी भरकर देखने लगता है। 

दूल्हा-दुल्हन के इस रोमांटिक वीडियो को देखकर आपके भी चेहरे पर स्माइल आ जाएगी। जिस तरह दूल्हा-दुल्हन दुनिया को भुलाकर शादी के मंडप में ही एक-दूसरे में खो जाते हैं, वह वाकई में दिल को छू लेने वाला है। आप देख सकते हैं कि दुल्हन अपने दूल्हे को प्यारा सा लुक देती है। इसके बाद दूल्हा भी दुल्हन को स्माइल पास करता है। इस दौरान एक महिला बड़े ध्यान से दोनों को देख रही होती है। वीडियो को bridal lehenga designn नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!