VIDEO: इस हेवी ड्राइवर ने तो सबको फेल कर दिया, स्कूटी पर इतने लोगों को बिठाया देखकर गिनती भूल जाएंगे!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2022, 04:54 PM IST

Heavy Driver Video: हेवी ड्राइवर तो आपने कई देखे होंगे, लेकिन इस शख्स को देखकर सबको भूल जाएंगे। आलम ये है कि शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

VIDEO: इस हेवी ड्राइवर ने तो सबको फेल कर दिया, स्कूटी पर इतने लोगों को बिठाया देखकर गिनती भूल जाएंगे!
Photo Credit: Instagram

Heavy Driver Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। क्योंकि, इस वीडियो (Video) में शख्स ने स्कूटी पर एक साथ इतने लोगों को बिठाया है कि देखकर कोई भी 'गिनती' भूल जाए। लोग इस शख्स को ना केवल हेवी ड्राइवर बता रहे हैं बल्कि वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है ऐसा तो केवल भारत में ही दिख सकता है। 

अक्सर लोग अपने फायदे के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। कई बार तो इसके लिए लोग अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) को देखने के बाद आप यही कहेंगे कि ये बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है। हालांकि, लोग इस अंदाज को फनी के रूप में ले रहे हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स भीड़भाड़ वाली सड़क पर एक साथ इतने बच्चों को स्कूटी पर बिठाकर स्कूल ले जा रहा है। आगे उसने सबके बैग रखे हैं। वहीं, पीछे पांच बच्चों को बिठा रखा है। इनमें एक बच्चा खड़ा हैं, तो एक लड़की आधी लटकी हुई है। जरा सोचिए, अगर थोड़ा भी बैलेंस बिगड़ता तो अंजाम कितना खतरनाक हो सकता था। तो पहले वीडियो को देखें...

ऐसा कौन करता है भाई...

वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर 'himanshutiwari68' नाम के यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि ये तो हेवी ड्राइवर है। वहीं, अन्य यूजर्स भी इस वीडियो पर मजे लेते हुए रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मेरा देश महान है। एक ने लिखा कि पूरी फैमिली को लेकर जा रहा है। किसी ने लिखा कि मुझे शर्म है स्कूटी तेरे कातिल अब भी जिंदा हैं। एक ने लिखा, ' इनका तो चालान कट कर रहेगा'। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, एक लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को अब तक पसंद किए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!