Happy Holi 2022: सोशल मीडिया पर भी छाया होली का खुमार, देखिए किस तरह लोग मना रहे जश्न

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2022, 10:31 AM IST

Happy Holi 2022: इस साल शुक्रवार यानी 18 मार्च को होली मनाया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी होली का खुमार चढ़ा हुआ है और लोग अपने-अपने अंदाज में इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Happy Holi 2022: सोशल मीडिया पर भी छाया होली का खुमार, देखिए किस तरह लोग मना रहे जश्न

Happy Holi 2022 Wishes, shayari, Photos, Quotes: पूरे देश में रंगों का त्योहार होली (Holi 2022) काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। लोगों को इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल 18 मार्च को होली मनाया जाएगा। वहीं, होली से एक दिन पहले होलिका दहन मनाया जाता है। कई जगहों पर इसे छोटी होली भी कहा जाता है। इस दिन लोग एक जगह लकड़ी, पुआल, कंडा और अन्य कई प्रकार की चीजें एकत्र करते हैं। इसके बाद शुभ मुहूर्त में इन्हें जलाया जाता है। गौरतलब है कि होली का त्योहार असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। वहीं, होली के पहले से ही लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद भेजने लगते हैं। आलम ये है कि लोगों पर होली का खुमार चढ़ चुका है। सोशल मीडिया भी रंगों के इस त्योहार से गुलजार है। लोग अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं और एक-एक से मजेदार तस्वीरें, शायरी, कोट्स और शुभकामना संदेश शेयर कर रहे हैं। 

ट्विटर पर  #Happy Holi #होलिका_दहन टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस हैशटैग के जरिए लोग होली की मुबारकबाद दे रहे हैं और रंगों के इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं। अब तक हजारों लोग अनोखे अंदाज में होली की शुभकामनाएं दे चुके हैं। तो आप भी इन मैसेज, फोटोज, शायरी के जरिए अपनों को और देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं। तो आइए, देखते हैं  सोशल मीडिया पर लोग किस तरह होली को सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!