Shocking: भरी महफिल में दूल्हे ने दुल्हन के मुंह पर मारी जोर की लात! देखकर रिश्तेदारों के उड़ गए होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 02:51 PM IST

Wedding Day Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी विदेशी शादी का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी शादी में दुल्हन के सामने डांस करने लगता है। हालांकि, दूल्हे का डांस करना दुल्हन के लिए भारी पड़ जाता है।

Shocking: भरी महफिल में दूल्हे ने दुल्हन के मुंह पर मारी जोर की लात! देखकर रिश्तेदारों के उड़ गए होश

Wedding Day Video: न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। शादी से जुड़े अलग-अलग वीडियो हमें इंटरनेट की दुनिया में नियमित अंतराल पर देखने को मिल जाते हैं। शादी के वीडियो में दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो लोगों को खासा पसंद आते हैं। इन वीडियो में दूल्हा-दुल्हन का जुदा अंदाज देखने को मिलता है। आजकल की शादियों में एक ट्रेंड सा चल पड़ा है कि शादी से पहले या फिर बाद में दूल्हा-दुल्हन डांस जरूर करते हैं।

भारतीय शादियों में तो दूल्हा-दुल्हन महीनों पहले से ही डांस की तैयारी करते हैं। वहीं विदेशी शादियों में कई बार दूल्हा और दुल्हन ऑन द स्पॉट डांस करने लगते हैं। दूल्हा-दुल्हन का डांस शादी में मौजूद रिश्तेदारों और मेहमानों को बहुत पसंद आता है। हालांकि कई बार डांस करने के चक्कर में कोई हादसा भी हो जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो किसी विदेशी शादी का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा अपनी शादी में दुल्हन के सामने डांस करने लगता है।

दुल्हन के मुंह पर जोर की लात मारता है दूल्हा

हालांकि, दूल्हे का डांस करना दुल्हन के लिए भारी पड़ जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन एक कुर्सी पर बैठी है, वहीं दूल्हा उसके सामने एक्साइटेड होकर डांस करने लगता है। इस दौरान दूल्हा कुछ ज्यादा ही जोश में आ जाता है। इसके बाद वह अपने पैर उठा-उठाकर नाचने लगता है। एक ऐसा समय आता है, जब दूल्हा अपने डांस पर कंट्रोल नहीं कर पाता है और दुल्हन के मुंह पर जोर की लात मार देता है। ऐसा करते ही दुल्हन जोर से जमीन पर गिर पड़ती है। यह नजारा शादी में आए लोगों को हैरान कर देता है। देखें वीडियो- 

वीडियो देखकर पता चल रहा है कि यह दृश्य किसी विदेशी शादी का है। जब शादी की सारी रस्में पूरी हो जाती हैं तो दूल्हा और दुल्हन डांस के लिए आते हैं। इस दौरान दुल्हन कुर्सी पर बैठती है, वहीं दूल्हा रोमांटिक धुन पर डांस करने लगता है. इसके बाद दूल्हा जल्दबाजी में पैर उठाकर एक स्टेप करता है, लेकिन उसका पैर सीधा दुल्हन के मुंह पर लगता है। ऐसा करने से सरेआम दूल्हा और दुल्हन की फजीहत हो जाती है। वीडियो को NegrosConAtaud नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!