Climate Change: Earth Day पर खास है Google Doodle, चार जगहों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को लेकर दिया खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 22, 2022, 10:10 AM IST

Climate Change (जलवायु परिवर्तन) Google Doodle in Hindi: ग्रह के चारों ओर चार अलग-अलग स्थानों से रियल टाइम की तस्वीरों को एनिमेशन के जरिए अलग-अलग समय पर  Google के मुखपृष्ठ पर प्रदर्शित किया जाएगा।

Climate Change: Earth Day पर खास है Google Doodle, चार जगहों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को लेकर दिया खास

Climate Change (जलवायु परिवर्तन) Google Doodle in Hindi: अर्थ डे यानि पृथ्वी दिवस के मौके पर गूगल ने आज एक मजेदार डूडल पेश किया है जिसके जरिए कई संदेश दिए गए हैं और पृथ्वी पर हो रहे बदलावों को दर्शाया गया है। Google सर्च इंजन की आज की डूडल कलाकृति वार्षिक अर्थ डे को समर्पित है और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को रेखांकित करती है, जो हमारे समय के सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक है। 

बनाई एनिमेटेड सीरीज: 1970 में आधुनिक पर्यावरण आंदोलन के जन्म की वर्षगांठ के अवसर पर हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। Google डूडल ने पृथ्वी के चारों ओर चार अलग-अलग स्थानों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को दिखाने के लिए चार अलग-अलग स्थानों के एनिमेशन की एक सीरीज बनाई है जिसे रीयल टाइम-लैप्स इमेजरी कहा गया है। प्रत्येक स्थान की इमेजरी एक बार में कई घंटों के लिए Google सर्च इंजन के होम पेज पर प्रदर्शित की जाएगी।

इन जगहों की हैं तस्वीरें: पहले डूडल में तंजानिया में माउंट किलिमंजारो के शिखर पर ग्लेशियर के लगातार पिघलने की वास्तविक तस्वीरें शामिल है। टाइम-लैप्स में इस्तेमाल किए गए फोटोज 1986 से 2020 तक प्रत्येक दिसंबर को लिए गए हैं। एक अन्य इमेजरी 2000 से 2020 तक हर दिसंबर में ली गई तस्वीरों का उपयोग करके ग्रीनलैंड के सेर्मर्सूक में एक ग्लेशियर के कम होने को दिखाया गया है। तीसरी तस्वीर जो Google होमपेज पर दिखाई देगी, वह ऑस्ट्रेलिया में ग्रेट बैरियर रीफ की है।

डूडल में इस्तेमाल की गई तस्वीरें हर महीने मार्च से मई 2016 तक ली गई हैं। चौथा और आखिरी डूडल में जर्मनी के एलेंड स्थित हार्ज़ जंगलों को दिखाया गया है, जो बढ़ते तापमान और गंभीर सूखे के कारण नष्ट हो गए हैं। फोटोज 1995 से 2020 तक हर दिसंबर में लिए गए हैं।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!