सेल्फी ले रही थी लड़की, तभी पीछे से आए खरगोश ने कर दी ऐसी हरकत; जिंदगीभर पड़ेगा पछताना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2022, 03:06 PM IST

Girl Taking Selfie With Rabbit: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की पर सेल्फी लेने का भूत सवार दिखाई देता है। इस चक्कर में उसके साथ एक हादसा हो जाता है। यह हादसा एक खरगोश करता है। गनीमत यह रही कि हादसा खतरनाक नहीं, बल्कि 'क्यूट' होता है।

सेल्फी ले रही थी लड़की, तभी पीछे से आए खरगोश ने कर दी ऐसी हरकत; जिंदगीभर पड़ेगा पछताना
Photo Credit: Twitter

Girl Taking Selfie With Rabbit: आजकल हर कोई मौका पड़ते ही सेल्फी लेने लगता है। कई बार तो लोग उल्टी-सीधी जगह जाकर भी सेल्फी लेना नहीं भूलते। हालांकि, अक्सर ऐसी खबरें आती रही हैं कि सेल्फी लेने के चक्कर में लोग हादसे का शिकार हो गए। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक लड़की पर सेल्फी लेने का भूत सवार दिखाई देता है। इस चक्कर में उसके साथ एक हादसा हो जाता है। यह हादसा एक खरगोश करता है। गनीमत यह रही कि हादसा खतरनाक नहीं, बल्कि 'क्यूट' होता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने खरगोश के साथ सेल्फी ले रही होती है। वह अपने फोन के कैमरे को ऑन करके खरगोश के साथ पोज देने लगती है। इसी बीच खरगोश को न जाने क्या शरारत सूझती है। वह मस्ती-मस्ती में लड़की के बाल ही कुतर देता है। पहले तो लड़की को यह बात पता नहीं चलती है, लेकिन जब उसे खरगोश की करतूत का पता चलता है और उसकी नजर उसके बालों पर पड़ती है। वह सेल्फी लेना भूलकर चीख पड़ती है। देखें वीडियो- 

सेल्फी के चक्कर में देनी पड़ी बालों की बलि

वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में लड़की को सेल्फी लेने का भूत सवार होता है। वहीं जब उसे अपने बाल का पता चलता है तो उसका सारा नशा उतर जाता है। लड़की को इसके बाद जोर का झटका लगता है। वीडियो देखकर लग रहा है कि वह अपने बालों को देखकर रोने ही वाली है। हालांकि, उसके बाल पालतू खरगोश ने कुतरे थे, जिसने बालों की एक लट को अपने मुंह में भरकर चबा लिया था।

जब लड़की ने खरगोश के मुंह में बाल के लट देते तो उसके होश ही उड़ गए। इसके बाद वह फौरन उठ खड़ी हुई। लड़की को अपने प्यारे पालतू खरगोश से ऐसी उम्मीद बिल्कुल भी नहीं रही होगी। वीडियो को @cctv_idiots नाम के ट्विटर अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इस क्यूट से हादसे वाले वीडियो को अब तक 90 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!