चलती मेट्रो में अचानक इस गाने पर डांस करने लगी लड़की, देखते रह गए यात्री, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2022, 05:04 PM IST

Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो धमाल मचा रहा है, जिसमें वो चलती मेट्रो में डांस करते हुए नजर आ रही है। लड़की का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

चलती मेट्रो में अचानक इस गाने पर डांस करने लगी लड़की, देखते रह गए यात्री, वीडियो वायरल
Photo Credit: Instagram

Girl Dance Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) की 'दुनिया' में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको रोजाना एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाती है। कई बार आपको ऐसे मामले दिख जाते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ वीडियो (Video) को देखकर लोगों के दिन बन जाते हैं। जबकि, कुछ को देखकर हंसी छूट जाती है। इसी कड़ी में एक लड़की का ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। क्योंकि, लड़की चलती मेट्रो में अचानक डांस करने लगती है। लड़की जिस अंदाज में डांस करती है उसे लोग देखते रह जात हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कुछ लोग जहां लड़की की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। 

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं काफी संख्या में यात्री मेट्रो की सीट पर बैठे हैं। वहीं, कुछ लोग खड़े हैं। एक लड़की भी मास्क लगाए और जींस जैकेट पहने हुए खड़ी नजर आ रही है। लेकिन, अचानक लड़की डांस करने लगती है। वीडियो में आप देख सकते हैं बैकग्राउंड में वेलकम मूवी का गाना ' एक ऊंचा लंबा कद' गाना बज रहा है, जिस पर लड़की धांसू अंदाज में डांस कर रही है। लड़की का मूव्स देखकर वहां बैठे अन्य यात्री दंग रह जाते हैं। आलम ये है लोग एकटक होकर उसकी डांस को देख रहे होते हैं। देखें वीडियो...

लड़की ने माहौल बना दिया

लड़की का यह अंदाज आपको भी जरूर पसंद आया होगा। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'kajal__d91' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 41 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कई लोग लड़की की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो आपको लड़की का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!