जब मजे से कुत्ते का दूध पीने लगा तोता, वीडियो देख कहेंगे, ' क्या अद्भुत नजारा है?'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2021, 03:44 PM IST

वीडियो में आप देख सकते हैं एक कुत्ता आराम से लेटे हुए है। तभी एक तोता वहां पहुंच जाता है और बड़े मजे से कुत्ते का दूध पीने लगता है। एक बार कुत्ता उठकर देखता भी है, लेकिन वह तोते को डिस्टर्ब नहीं करता और उसे दूध पीने देता है।

जब मजे से कुत्ते का दूध पीने लगा तोता, वीडियो देख कहेंगे, ' क्या अद्भुत नजारा है?'

सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने को मिल जाए ये कहना मुश्किल है? कई बार तो ऐसी चीजें भी दिख जाती है, जिसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती। खासकर, आज कल जानवरों को लेकर ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिसे देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक तोता मजे से कुत्ते का दूध पी रहा है। इस नजारे ने ना केवल लोगों को हैरान किया है, बल्कि हंसने पर भी मजबूर कर दिया है।

इस वीडियो को देखकर एक बात तो तय है कि इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। इस वीडियो के जरिए शायद यही मैसेज देने की कोशिश की गई है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक कुत्ता आराम से लेटे हुए है। तभी एक तोता वहां पहुंच जाता है और बड़े मजे से कुत्ते का दूध पीने लगता है। एक बार कुत्ता उठकर देखता भी है, लेकिन वह तोते को डिस्टर्ब नहीं करता और उसे दूध पीने देता है। आप भी देखें वीडियो...

वाह, क्या नजारा है...

वीडियो देखकर आपको भी इस नजारे पर आश्चर्य हो रहा होगा। साथ ही सोच रहे होंगे कि क्या सच में ऐसा हो सकता है? बहरहाल, यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यूजर्स इस मजेदार वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं। साथ ही मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक ने लिखा, ' क्या बात है अद्भुत नजारा। इन 6 सालों में महंगाई के चलते घोर कलयुग का अद्भुत प्रदर्शन'। एक अन्य यूजर का कहना है, ' घोर कलयुग…अब तोता कुत्ते का दूध पीयेगा, क्या बस यही दिन देखना रह गया था।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!