Funny Video: नशे में धुत होकर ऐसे नाचने लगी महिला, फिर जो हुआ वीडियो देख कहेंगे- 'कोई तो रोक लो'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 18, 2021, 09:52 AM IST

Funny Video: एक महिला नशे में धुत होकर जमकर डांस करने लगी। लेकिन, डांस करते-करते उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह जमीन पर धड़ाम से गिर पड़ी। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और जमकर ठहाके लगा रहे हैं।

Funny Video: नशे में धुत होकर ऐसे नाचने लगी महिला, फिर जो हुआ वीडियो देख कहेंगे- 'कोई तो रोक लो'
Photo Credit: Instagram

सोशल मीडिया की 'दुनिया' में अगर आप एक्टिव हैं तो आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है? कई बार चीजों को देखकर हमारी हंसी छूट जाती है, तो कई बार हैरानी भी होती है। इतना ही नहीं कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जो सीधे लोगों के दिलों को छू जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक महिला ने नशे में धुत होकर ऐसा धमाल मचाया जिसे देखकर एक पल के लिए आप भी दंग रह जाएंगे और यही कहेंगे, ' कोई तो रोक लो'।

अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि शराब पीना बुरी बात है। क्योंकि, लोग नशे में कुछ भी कर देते हैं। कई बार तो लोगों को बिल्कुल ही होश नहीं रहता है  कि वो क्या कर रहे हैं? इस महिला को देखने के बाद आपको यही लगेगा। क्योंकि, नशे में धुत होकर जिस तरह वह डांस कर रही है उसे देखने के बाद आपको 'मैं टल्ली...मैं टल्ली हो गई'  गाना जरूर याद आ जाएगा. यकीन ना हो रहा है तो पहले इस वीडियो को देख लें...

थोड़ी सी जो पी ली है...

वीडियो देखकर आपको भी मामला जरूर समझ में आ गया होगा। किस तरह महिला नशे में धुत होकर डांस करने लगी और फिर डांस करते-करते हुए धड़ाम से गिर पड़ी।  इस वीडियो को देखने के बाद लोगों को हैरानी भी हो रही है और हंसी भी आ रही है। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर मजे भी ले रहे हैं. ट्विटर पर इस वीडियो को '@HldMyBeer' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को तकरीबन 15 हजार लोग देख चुके हैं और इस पर काफी मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!