नदी में झुककर पानी पी रहा था 'आधा इंसान-आधा कुत्ता' जैसा खौफनाक जीव, मछुआरे ने देखा तो..

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 02:03 PM IST

Half Man Half Dog Creature: एक मछुआरे ने दावा किया कि उसने नदी के किनारे एक ऐसा जीव देखा जो आधा इंसान था और आधा कुत्ता था। मछुआरे ने इस रहस्यमयी जीव का वीडियो भी बनाया। जिसे देखकर जीव विशेषज्ञ भी हैरान हैं।

नदी में झुककर पानी पी रहा था 'आधा इंसान-आधा कुत्ता' जैसा खौफनाक जीव, मछुआरे ने देखा तो..
Photo Credit: YouTube

Half Man Half Dog Creature: टेक्सास से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मछुआर ने दावा किया कि उसने नदी के किनारे 'आधा इंसान-आधा कुत्ता' जैसा अजीबोगरीब जीव देखा। मछुआरे ने अपने कैमरे में उसकी फोटो भी क्लिक की। मछुआरे के इस दावे के बाद लोग हैरान रह गए हैं। मछुआरे के दावे ने जीव विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया है। इस रहस्यमयी जीव की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसे सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिल रहा है।

जीव विशेषज्ञ भी रह गए हैरान

'डेली स्टार' की खबर के अनुसार, जहां इस जीव की तस्वीर देखकर विशेषज्ञों चकित हैं। वहीं कई लोग यह कह रहे हैं कि यह एक विशाल बंदर हो सकता है। मछुआरे ने बताया कि उसने जितना सोचा था उससे कहीं अधिक तस्वीर अपने कैमरे में कैद की। उसने बताया कि यह मायावी जीव नदी के किनारे लंबी घास में टहल रहा था। इसके बाद यह नदी में झुककर पानी भी पीता नजर आया था। तस्वीर को सैन बेनिटो, टेक्सास में खींचा गया है। 

कुत्ते से इंसान के रूप में बदल जाता है जीव

मछुआरे ने बताया कि नदी के किनारे यह जीव कुत्ते की तरह दिखाई दे रहा था। लेकिन जैसे-जैसे यह आगे बढ़ता है, यह अचानक खड़ा हो जाता है। इसके बाद यह कुत्ते की तरह नहीं बल्कि किसी इंसान की तरह नजर आता है। वायरल हो रहे वीडियो में मछुआरा यह कहता सुना जा सकता है कि वह कुत्ता है या क्या है? जैसे ही मछुआरा और उसका दोस्त इस रहस्यमयी जीव के बारे में बातें करते हैं, वह घास के पीछे से गायब हो जाता है।

सबसे पहले जब मछुआरा इस जीव को देखता है तो उसकी रूह कांप जाती है। वह काफी डर जाता है। हालांकि, उसने हिम्मत करके उसका वीडियो अपने कैमरे से बना लिया। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि प्रकृति आश्चर्यों से भरी पड़ी है। वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि ''मछुआरे ने जो वीडियो बनाया वह साफ नहीं है। इससे सही से पता नहीं चल रहा है कि वीडियो में कौन है।'

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!