क्लास के अंदर लड़कियों के बीच जबरदस्त फाइट, नजारा देख कहेंगे- 'इन्हें WWE में भेजो भाई'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2022, 10:10 AM IST

Girls Fight Video: कानपुर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें क्लासरूम के अंदर तीन लड़कियां आपस में लड़ रही हैं। जिस तरह से लड़कियां लड़ रही हैं उसने लोगों को चौंका दिया है।

क्लास के अंदर लड़कियों के बीच जबरदस्त फाइट, नजारा देख कहेंगे- 'इन्हें WWE में भेजो भाई'
Photo Credit: Twitter

Girls Fight Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Fight Video) तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। वहीं, कुछ हंसाने वाले होते हैं, जबकि कुछ को देखकर हैरानी होती है। इतना ही नहीं कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) शेयर किया गया है, जिसमें तीन लड़कियां आपस में लड़ाई कर रही हैं। जिस तरह से तीनों लड़कियां आपस में लड़ रही हैं, उसे देखकर लोग दंग रह गए। यकीन मानिए वीडियो देखने के बाद आप यही कहेंगे, 'इन्हें WWE में भेजो'।

ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो (Viral Video) उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। वीडियो में आप देख सकते हैं सभी लड़कियां स्कूल ड्रेस में हैं। किसी बात को लेकर तीन लड़कियां आपस में भिड़ गईं। इसके बाद तीनों के बीच जमकर लड़ाई शुरू हो गई। सभी एक-दूसरे को जबरदस्त पंच मार रही हैं और बाल खींच रही हैं। हालांकि, अन्य लड़कियां उन्हें लड़ाई रोकने के लिए भी कह रही हैं। लेकिन, उन्होंने किसी की एक नहीं सुनी और लगातार लड़ती रहीं। तीनों को देखकर ऐसा लगता है जैसे आज एक-दूसरे को मौत के घाट उतारकर ही मानेंगी। 

लड़कियों के बीच जबरदस्त फाइट

वीडियो (Trending Video) देखकर आपको भी जरूर 440 वोल्ट का झटका लगा होगा। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। इस वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। वहीं, कई लोग जहां इस वीडियो को देखकर हैरान है। तो कुछ को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। जबकि, कुछ लोग वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!