बाढ़ के पानी में नवजात बच्चे को टोकरी में रखकर घर पहुंचा पिता, याद आए भगवान श्रीकृष्ण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2022, 09:23 AM IST

Heart Touching Video: बाढ़ के कारण असम के 33 जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ज्यादातर इलाकों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इस कारण लाखों लोगों को अपने घरों को छोड़कर जाना पड़ा है। असम में बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई है कि अब तक 70 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालात इतने बुरे हैं कि जिन जगहों पर पहले गाड़ियां चलती थीं, अब वहां नाव चल रही है। इसी बीच असम से एक दिल छूने वाला वीडियो सामने आया है।

बाढ़ के पानी में नवजात बच्चे को टोकरी में रखकर घर पहुंचा पिता, याद आए भगवान श्रीकृष्ण
Photo Credit: Twitter

Heart Touching Video: पूर्वोत्तर राज्य असम इन समय भीषण बाढ़ (Assam Flood) की चपेट में है। बाढ़ के कारण असम के 33 जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ज्यादातर इलाकों में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। इस कारण लाखों लोगों को अपने घरों को छोड़कर जाना पड़ा है। असम में बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई है कि अब तक 70 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। हालात इतने बुरे हैं कि जिन जगहों पर पहले गाड़ियां चलती थीं, अब वहां नाव चल रही है। इसी बीच असम से एक दिल छूने वाला वीडियो सामने आया है।

आपने अगर बचपन में टीवी में श्रीकृष्णा धारावाहिक देखा होगा तो उसमें एक चीज गौर की होगी। श्रीकृष्ण भगवान को उनके पिता वासुदेव टोकरी में रखकर यमुना नदी पार करते हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो को देखकर लोगों को भगवान श्रीकृष्ण और वासुदेव याद आ गए हैं। वीडियो में एक पिता अपने नवजात बच्चे को बाढ़ के पानी में टोकरी में रखकर घर लाता दिख रहा है। इस वीडियो ने बाढ़ की चपेट में फंसे लोगों के चेहरे पर थोड़ी मुस्कान ला दी है।

दिल छूने वाला वीडियो

वीडियो असम के सिलचर का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पिता अपने नवजात बच्चे को घर ला रहा है। इस दौरान घर के बाहर कमर तक बाढ़ का पानी भरा हुआ है। लगातार बारिश की वजह से सड़कें नदी बनी हुई हैं। इसी पानी में यह पिता अपने नवजात बच्चे को टोकरी में लिटाकर घर ले आया है। वीडियो देखकर आपको यकीनन भगवान श्रीकृष्ण की याद आ जाएगी। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। देखें वीडियो- 

इस वीडियो ने लोगों का दिल छू लिया है। वीडियो को @SashankGuw नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने बताया कि यह वीडियो सिलचर बाढ़ का है। इसके साथ ही कैप्शन में यह भी लिखा गया है कि वीडियो भगवान श्रीकृष्ण और उनके पिता वासुदेव की याद दिलाता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!