Viral Video: हाथी के सामने से गुजर रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 25, 2022, 11:34 AM IST

Elephant Viral Video: आज तक आपने हाथी के कई वीडियो देखे होंगे। कुछ को देखकर हंसी आई होगी, जबकि कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। लेकिन, इस वीडियो को देखने के बाद आपका दिन बन जाएगा।

Viral Video: हाथी के सामने से गुजर रहा था शख्स, फिर जो हुआ उसे देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
Photo Credit: Instagram

Elephant Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो (Video) को देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। लेकिन, अब जो वीडियो सामने आया है उसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। क्योंकि, एक हाथी ने जिस तरह से शख्स को सूंड में लपेट कर दूर फेंका उसे देखकर किसी की भी हंसी छूट जाएगी। 

आमतौर पर हाथी काफी शांत स्वभाव का होता है। लेकिन, जब उसे गुस्सा आता है तो वो काफी आक्रमक हो जाता है और सामने वाले पर जमकर कहर बरपाता है। वहीं, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको हाथी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महावत हाथी को लेकर सड़क किनारे आराम से बैठा है। तभी एक शख्स वहां से हाथी को देखते हुए गुजरता है। जैसे ही शख्स आगे बढ़ता है हाथी अचानक सूंड में उसे फंसा लेता है और हवा में उछाल कर नीचे गिरा देता है। बेचारा महावत बिना देरी किए उसे उठाता है। गनीमत ये रही कि शख्स को ज्यादा चोटें नहीं आई। वरना जिस तरह से हाथी ने उछाला था परिणाम खतरनाक हो सकता था। देखें वीडियो...

हाथी का अलग अंदाज

हाथी का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है और जमकर ठहाके लगा रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'itssaileshpandit' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। एक लाख 39 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोग मजेदार-मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। तो हाथी का अंदाज आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!