Desi Dadi Dance Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कब, किसका , कौन सा वीडियो वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई लोग तो एक वीडियो के जरिए रातोंरात फेमस हो गए। इसी कड़ी में एक देसी दादी का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। क्योंकि, इस वीडियो में 63 साल की उम्र में एक दादी ने जिस तरह से डांस किए उसे देखकर लोग झूम उठे। आलम ये है कि उनका वीडियो (Dance Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग दादी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
कई लोग में डांस का जुनून सवार होता है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो ज्यादा उम्र होने के बावजूद डांस से लोगों को अपना दीवान बना देते हैं। इस दादी के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। आमतौर पर जिस उम्र में लोग ठीक से उठ-बैठ नहीं सकते। उस उम्र में ये दादी फुल एनर्जी के साथ डांस कर रही हैं। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किसी तरह 63 साल की दादी रवि बाला शर्मा हबीबो गाने पर ठुमके लगा रही हैं। इस डासिंग दादी का अंदाज देखकर एक पल के लिए लोग हैरान रह गए और तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। देखें वीडियो...
दादी ने डांस से मचाया धमाल
आलम ये है कि दादी के एनरजेटिक डांस ने लोगों का दिल जीत लिया है। डांस के जरिए ये दादी इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस डांस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ravi.bala.sharma'अकाउंट से शेयर किया गया है। इस डांस के जरिए दादी को लोगों से काफी प्यार मिल रहा है। इस डांस वीडियो को अब तक हजारों लोग पसंद कर चुके हैं। वहीं, दादी की तारीफ करते हुए इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। तो देसी दादी का डांस आपको कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

