Viral Video: ये आराम का मामला है...कुत्ते ने इस तरह की घोड़े की सवारी, देखते रह गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 20, 2022, 11:18 AM IST

Funny Video: सोशल मीडिया पर कुत्ते और घोड़े का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं।

Viral Video: ये आराम का मामला है...कुत्ते ने इस तरह की घोड़े की सवारी, देखते रह गए लोग
Photo Credit: Twitter

Dog Horse Viral Video: सोशल मीडिया (Social media) पर कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती है, जिसे बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ चीजों को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ मामलों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे लोग बार-बार देख रहे हैं। क्योंकि, इस वीडियो (Funny Video) में एक कुत्ता बड़े मजे से घोड़े की सवारी कर रहा है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। 

कई जानवर भी इंसानों की तरह हरकत करते नजर आते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिल जाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक कुत्ता बड़े आराम से घोड़े की पीठ पर बैठा है। वहीं, घोड़े कुत्ते को बिठाकर शहर में बड़े मजे से घूम रहा है। इतना ही नहीं ट्रैफिक लाइट आने पर घोड़ रुक भी गया। सबसे बड़ी बात ये है कि ऐसा करते हुए घोड़े को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही थी। लेकिन, जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। देखें वीडियो...

क्या सीन है भाई?

वीडियो (Dog Horse Viral Video) देखकर आपको भी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा होगा। सोच रहे होंगे कि क्या सच में ऐसा भी हो सकता है? अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@Yoda4ever' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक करीब चार लाख लोग देक चुके हैं। जबकि, 20 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। वहीं, 27 सौ से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये आराम का मामला है। जबकि, किसी का कहना है कि ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा।   

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!